Chinnaswamy Stampede: विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में कितने लोगों की मौत हुई? कर्नाटक डिप्टी CM ने दिया ये जवाब

Chinnaswamy Stampede: RCB विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RCB Victory Parade
विक्ट्री परेड में भगदड़ पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान। | Image: Screen Grab/File Photo

RCB Victory Parade Stampede: IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरू में आयोजित आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई,जबकि 50 से ज्यादा लोगों के घायल हुए। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। अभी तक पीड़ितों की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है।"

बीजेपी के आरोपों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

वहीं भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर BJP के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम सुरक्षा के लिए वहां हैं। मैं अस्पताल जा रहा हूं। कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बीके हरिप्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बेंगलुरु में RCB टीम की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं सहित 11 से अधिक लोगों की मौत की घटना बेहद चौंकाने वाली और खेदजनक है। भगदड़ में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है। सरकार को उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

BCCI उपाध्यक्ष का भी बयान आया सामने

बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "उन्होंने(कर्नाटक सरकार) भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए रोड शो बंद किया था। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि स्टेडियम के बाहर ऐसा हो जाएगा। राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को मिलकर डैमेज कंट्रोल करना चाहिए।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Chinnaswamy Stampede: विक्ट्री परेड से पहले फैंस कैसे हो रहे थे बेकाबू? भगदड़ से पहले और बाद कैसे थे हालात, VIDEO

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड