Chinnaswamy Stampede: विक्ट्री परेड से पहले फैंस कैसे हो रहे थे बेकाबू? भगदड़ से पहले और बाद कैसे थे हालात, VIDEO

Chinnaswamy Stampede: RCB के विक्ट्री परेड के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है। अचानक से भदड़ मच गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stampede in Bengaluru
RCB विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 की मौत। | Image: Republic Media Network

RCB Victory Parade Stampede: IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में RCB के विक्ट्री परेड के दौरान एक ऐसी घटना घटी है, जो बेहद परेशान करने वाला है। दरअसल, विक्ट्री परेड के दौरान हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। अचानक से भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ के बेकाबू होने के बाद अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

हैरानी की बात ये है कि परेड में मची इस भगदड़ की वजह से कई लोगों की जान चली गई, लेकिन फिर भी जश्न को रोका नहीं गया। जश्न में शामिल हुए लोगों के घर में मातम पसर गया और कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया। 

कर्नाटक पुलिस ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद हालत और बेकाबू हो गए। अचानक हुई धक्का-मुक्की और घबराहट में लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे जिससे भगदड़ मच गई।

भगदड़ के पहले स्टेडियम के बाहर हालात कैसे थे, इसका अंदाजा भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। भीड़ बेकाबू नजर आ रही है। स्टेडियम के अंदर जाने के लिए लोग धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Chinnaswamy Stampede: 18 साल का इंतज़ार, चंद सेकंड का जश्न... और RCB फैंस ने कई जान देकर चुकाई जीत की कीमत

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड