Chinnaswamy Stampede: 18 साल का इंतजार, चंद सेकंड का जश्न... और RCB फैंस ने कई जान देकर चुकाई जीत की कीमत

RCB की जीत का जश्न भगड़द की वजह से मातम में बदल गया। विक्ट्री परेड की शुरूआत से पहले ही भगदड़ शुरू हो गई, जिसमें 11 लोगों की मौत की जानकारी आ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fans Scale Walls At M. Chinnaswamy Stadium
Fans Scale Walls At M. Chinnaswamy Stadium | Image: AP/Screengrab/X/@ANI

RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दुखद हादसा हुआ हो गया है, यहां RCB की विक्टी परेड से पहले भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। आरसीबी फैंस की जिंदगी में जीत का ये लम्हा 18 साल के इंतजार के बाद आया लेकिन वो इस जीत का जश्न मना पाते कि उससे पहले भगदड़ ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने हाथों में उठाई। जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया था। अपने फेवरेट क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर भारी संख्या  में फैंस की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की में भगदड़ मच गई।

भगदड़ के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। RCB फैंस का जन सैलाब मानो चिन्नास्वामी के बाहर जमा हो गया। जीत की खुशी अचानक मातम में बदल गई और अचानक हुई धक्का-मुक्की और घबराहट में लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

बेंगलुरू भगदड़ में 7 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, फैंस अपने खिलाड़ी की एक इलक पाने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद हालात और बेकाबू हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर भगदड़ के वीडियो वायरल होने लगे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Advertisement

भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी के हालत है। भारी संख्या में पुलिस स्थित को कंट्रोल करने में जुटी है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ कंट्रोल करने में हुई चूक की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: RCB की जीत का जश्न कैसे बना मातम? 7 फैंस की मौत से हड़कंप
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड