अपडेटेड 16 February 2026 at 23:28 IST

RBI Bank Vacancy: आरबीआई ने असिस्टेंट पदों पर निकाली 650 भर्ती, सैलरी भी अच्छी, जानें कैसे करें अप्लाई; पूरी डिटेल

RBI ने असिस्टेंट पदों पर 650 भर्ती निकाली है। 20 से 28 साल के लोगों के लिए सरकार नौकरी पाने के ये सुनहरा मौका। जानें कितनी होगी सैलरी और अप्लाई कैसे करें?

Follow : Google News Icon  
RBI Assistant Vacancy 2026
RBI Assistant Vacancy 2026 | Image: AI

RBI Assistant Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में दिलचस्पी रखते हैं, तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आपके लिए शानदार मौका पेश किया है। RBI ने आज असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के अलग-अलग RBI कार्यालयों में होगी।  आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। RBI ने भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। ध्यान रखें, जरूरत पड़ने पर तारीखों में बदलाव हो सकता है। पढ़ें पूरी डिटेल्स  

RBI भर्ती का शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026  
आवेदन की आखिरी तारीख: 8 मार्च 2026  
एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 8 मार्च 2026  
प्रारंभिक परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026  
मुख्य परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026

कहां-कहां हैं पद?

ये 650 पद RBI के 17 प्रमुख कार्यालयों में होंगे, जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर-लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम। बैंक जरूरत के हिसाब से पदों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

कौन अप्लाई कर सकता है?

नागरिकता: भारत का नागरिक और नेपाल/भूटान का नागरिक, 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी, भारत सरकार का पात्रता प्रमाण-पत्र जरूरी है।

Advertisement

आयु सीमा: (1 फरवरी 2026 तक):  न्यूनतम 20 साल, अधिकतम 28 साल। यानी जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच।

छूट: एससी/एसटी: 5 साल  
ओबीसी: 3 साल  
दिव्यांग: 10-15 साल (कैटेगरी के हिसाब से)  
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: 10 साल तक  
आरबीआई के मौजूदा कर्मचारी: 3 साल तक

Advertisement

योग्यता:  किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, कम से कम 50% अंकों के साथ (एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए पास क्लास)।  
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान।  
जिस राज्य/क्षेत्र के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा में दक्षता (पढ़ना, लिखना, बोलना, समझना) जरूरी।  
पूर्व सैनिकों के लिए: 15 साल सेवा के बाद ग्रेजुएशन।

चयन कैसे होगा?

चयन तीन चरणों में होगा सबसे पहले एग्जाम होगा, ऑब्जेक्टिव टाइप, जिसमें 100 सवाल होंगे, 100 नंबर का पेपर होगा।  
मुख्य परीक्षा: 200 सवाल, 200 मार्क्स की परीक्षा होगी।  
भाषा दक्षता परीक्षा (LPT): संबंधित राज्य की भाषा चेक की जाएगी। 
जो LPT क्लियर नहीं करेंगे, वे बाहर हो सकता है। नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।  

कितनी सैलरी मिलेगी?

RBI असिस्टेंट की शुरुआती ग्रॉस सैलरी 58,514 रुपये प्रति माह है। इसमें डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, सिटी कंपेंसेटरी अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस शामिल हैं। लंबे समय में प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ती रहती है।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले www.rbi.org.in पर जाएं।  
'Opportunities' > 'Current Vacancies' पर क्लिक करें।  
रजिस्टर करें, फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
फीस जमा करें (जनरल/ओबीसी: 450 रुपये + GST, एससी/एसटी/दिव्यांग: 50 रुपये + GST)   
प्रिंटआउट रखें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर पूरी डिटेल्स जरूर पढ़ लें। RBI की इस भर्ती से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आरबीआई की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: कल कितने बजे शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 23:28 IST