अपडेटेड 10 October 2024 at 01:16 IST
END OF AN ERA: नमक से लेकर साफ्टवेयर तक सब बेचा, बस अधूरी रह गई 'The Titan' रतन टाटा की प्रेम कहानी
रतन टाटा को जमीन से जुड़ा उद्योगपति कहा जाता है। बिजनेस में इतना सफल होने के बाद भी उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन रतन टाटा को प्यार कई बार हुआ।
- भारत
- 3 min read

Ratan Tata News : रतन टाटा, ये वो नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारत ने सिर्फ एक सफल उद्योगपति ही नहीं खोया, बल्कि एक दरियादिली इंसान भी खो दिया। रतन टाटा ने घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक से लेकर आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाजों तक राज किया।
8 दिसंबर, 1937 को जन्मे रतन टाटा ने मार्च, 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी 'टाटा संस' के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। उन्होंने 2012 तक उस समूह का शानदार नेतृत्व किया, जिसकी शुरुआत उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी। टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक ले जाने में रतन टाटा की सबसे अहम भूमिका रही। उन्होंने बिजनेस सेक्टर में नए कीर्तिमान स्थापित कर टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाया।
अधूरी रह गई प्रेम कहानी
रतन टाटा को जमीन से जुड़ा उद्योगपति कहा जाता है। बिजनेस में इतना सफल होने के बाद भी उन्होंने कभी शादी नहीं की। ऐसा भी नहीं है कि रतन टाटा को कभी किसी से प्यार नहीं हुआ। रतन टाटा को कई बार प्यार हुआ और कई बार शादी करते-करते रह गए। एक प्रेम कहानी तो 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की वजह से कारण अधूरी रह गई।
रतन टाटा की पहली मोहब्बत
रतन टाटा का नाम सिमी ग्रेवाल समेत कई महिलाओं के साथ चर्चा में रहा। खबरों की माने तो रतन टाटा को दो बार सच्चा प्यार हुआ। हालांकि, हर बार वह शादी करने से चूक गए। उन्हें पहली बार उन्हें लॉस एंजिल्स में मोहब्बत हुई थी। यहां वह नौकरी करते थे जब एक लड़की ने उनका दिल चुरा लिया। जब उनती दादी की तबीयत बिगड़ी, तो वापस भारत आना पड़ा। रतन टाटा अपनी प्रेमिका को भारत लाकर शादी करना चाहते थे। लेकिन उस दौरान भारत और चीन के बीच जंग चल रही थी, जिसकी वजह से लड़की के पिता ने शादी से इनकार कर दिया।
Advertisement
रतना टाटा का नाम सिमी ग्रेवाल के साथ भी जुड़ा था। दोनों के प्यार के खूब चर्चे हुए थे। जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने और रतन टाटा के रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि दोनों लंबे समय तक साथ थे। इतना ही नहीं, उन्होंने टाटा को परफेक्ट जेंटलमैन भी बताया। सिमी ने आगे दावा किया कि दोनों शादी करना चाहते थे जो किसी वजह से मुकम्मल नहीं हो पाई।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 01:09 IST