अपडेटेड 10 October 2024 at 00:26 IST

BIG BREAKING: घड़ी थम गई है, 'टाइटन' चला गया, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Follow : Google News Icon  
Ratan Tata dies
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन | Image: Republic

Ratan Tata: दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।

इससे पहले बुधवार शाम को उनकी तबीयत अधिक खराब के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि अब रतन टाटा इस दुनिया में नहीं रहे। रतन टाटा का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है। उद्योगपति रतन टाटा को अपने परोपकारी कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने रतन टाटा के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर उनको याद किया। पीएम ने लिखा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। 

नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बेचा 

रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर साफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी 'टाटा संस' के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। उन्होंने 2012 तक उस समूह का शानदार नेतृत्व किया, जिसकी शुरुआत उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी। टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक ले जाने में रतन टाटा की सबसे अहम भूमिका रही। रतन टाटा को देश हमेशा दरियाद‍िली इंसान और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहने वाले उद्योगपति के रूप में याद करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: रतन टाटा की मौत पर देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत तमाम लोगों ने जताया दुख

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 23:53 IST