अपडेटेड 11 February 2025 at 14:44 IST

शो में पेरेंट्स पर की गंदी टिप्पणी, रणवीर अल्लाहबादिया की बढ़ी मुश्किलें; असम पुलिस पहुंची, जाने FIR से लेकर अब तक क्या हुआ?

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया,शो में माता-पिता को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं। जाने अब तक क्या क्या हुआ ?

Follow : Google News Icon  
Ranveer Allahbadia Adult Joke on Parents
रणवीर अल्लाहबादिया की शो में पेरेंट्स पर की गंदी टिप्पणी | Image: Screen Grab

Ranveer Allahbadia Adult Joke on Parents: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन जारी कर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं खबर मिली है कि FIR दर्ज होने के बाद असम पुलिस भी मुंबई रणवीर अल्लाहबादिया के घर पहुंच रही है। जानते हैं अब तक मामले में क्या क्या हुआ है और किस किसने अल्लाहबादिया के खिलाफ बयान दिया हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें अल्लाहबादिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट चर्चा में शामिल होने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते सोमवार (10 फरवरी) को बताया कि पुलिस ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शो के दौरान उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए FIR दर्ज की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा अश्विनी को पत्र

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सख्त सेंसरशिप और कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम लागू करने पर जोर दिया है।

सूचना मंत्रालय ने भेजा था यूट्यूब को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूब ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। NHRC ने 3 दिन के अंदर इस पर जवाब देने को भी कहा था।

Advertisement
PC : Republic

मुंबई पुलिस ने भेजा समन

मुंबई पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना से जांच में सहयोग करने और अपना पक्ष रखने को कहा है। हालांकि, उनकी उपस्थिति के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यद्यपि उन्होंने क्लिप नहीं देखी है, फिर भी वह लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के बारे में आगाह करते हैं। हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। लेकिन, हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है, जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

इलाहाबादिया ने सोमवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कामेडी मेरी खासियत नहीं है। बस माफी मांगने आया हूं। आपमें से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता। जो कुछ भी हुआ मैं उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। व्यक्तिगत रूप से मेरी निर्णय क्षमता में चूक हुई। यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।

PC : Screen Grab

सूचना मंत्रालय ने भेजा था यूट्यूब को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूब ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। NHRC ने 3 दिन के अंदर इस पर जवाब देने को भी कहा था।

रणवीर इलाहाबादिया ने क्या आपत्तिजनक बोला था…

हाल ही में समय रैना के India's Got Latent शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल किया, "क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" रणवीर का ये कमेंट लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इसके लिए उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा कि इसको लेकर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ कई राज्यों में FIR तक दर्ज हो गई।

यह भी पढ़ें : यूट्यूब ने हटाया India's Got Latent का Ranveer Allahbadia वाला एपिसोड

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 11 February 2025 at 14:44 IST