नोटिस मिलने के बाद यूट्यूब का एक्शन, हटाया India's Got Latent का Ranveer Allahbadia वाला विवादित एपिसोड
यूट्यूब से समय रैना के शो India's Got Latent से रणवीर इलाहाबादिया वाले विवादित एपिसोड को हटा दिया है। सरकार ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया गया था।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ranveer Allahbadia Controversy: फेमस पॉडकास्टर रणबीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। रणवीर ने अपने कमेंट के लिए माफी मांग ली है, फिर भी लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच यूट्यूब ने भी पूरे मामले को लेकर एक्शन लिया है।
यूट्यूब से समय रैना के शो India's Got Latent से रणवीर इलाहाबादिया वाले विवादित एपिसोड को हटा दिया है। सरकार की ओर से यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया गया था।
सूचना मंत्रालय ने भेजा था यूट्यूब को नोटिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूब ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। NHRC ने 3 दिन के अंदर इस पर जवाब देने को भी कहा था।
जहां एक तरफ इस भद्दे कमेंट के लिए रणवीर इलाहाबादिया की चौतरफा आलोचना हो रही है। कई राजनेताओं से लेकर एंटरनेटमेंट जगत की कई हस्तियों ने भी उनकी आलोचना की है। हालांकि इस बीच रणवीर को पूरे विवाद को लेकर राखी सावंत का साथ मिला है।
Advertisement
राखी ने क्यों कहा- माफ कर दो उसे…?
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अब रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में उतरकर आई हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह उन्हें (रणवीर को) अब माफी कर दें। हालांकि राखी ने इस दौरान यह भी कहा कि रणवीर ने जो किया वो गलत है।
विवाद के तूल पकड़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने बीते दिन ही लोगों से माफी मांग ली थी। राखी ने रणवीर के माफी मांगने वाले एक पोस्ट पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लोगों से कहा है कि उन्हें अब रणवीर को माफ कर देना चाहिए।
Advertisement
राखी सावंत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "उसे माफ कर दो यार। ठीक है, ऐसा होता है कई बार। कभी-कभी उसे माफ कर दो। मुझे पता है कि उसने गलत किया, लेकिन माफ कर दो।" बता दें कि राखी सावंत भी समय रैना के इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वो एक एपिसोड में नजर आई थीं।
क्या कहा था रणवीर इलाहाबादिया ने...?
हाल ही में समय रैना के India's Got Latent शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल किया, "क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी हर दिन सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" रणवीर का ये कमेंट लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इसके लिए उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा कि इसको लेकर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ कई राज्यों में FIR तक दर्ज हो गई।