अपडेटेड 10 February 2025 at 22:09 IST

Ranveer Allahbadia-Samay Raina: YouTube पर परोसे जाने वाले Vulgar Content से अपने बच्चों को कैसे बचाएं?

Ranveer Allahbadia-Samay Raina: अपने बच्चों को YouTube पर परोसे जाने वाले वल्गर कंटेंट से कैसे बचाएं, इस आर्टिकल में जानें।

Follow : Google News Icon  
How to protect your children from vulgar content served on YouTube
अपने बच्चों को YouTube के वल्गर कंटेंट से कैसे बचाएं? | Image: Screen Grab/REpublic

Ranveer Allahbadia and Samay Raina Controversy: YouTube पर आने वाले समय रैना के शो India's Got Latent पर Beerbiceps अका रणवीर इलाहाबादिया ने जिस तरह की अभद्र और फूहड़ टिप्पणी की है, इसने हर किसी का ध्यान खींचा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वल्गर कंटेंट से कैसे बचा जाए। खास तौर पर जो छोटे बच्चों के मता-पिता है, उनके लिए ये चिंता का विषय है। आखिर इस तरह के कंटेंट से अपने बच्चों को कैसे बचाकर रखा जाए।

बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले आप YouTube ऐप खोल लें और अपने प्रोफाइल पर जाकर सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप जनरल पर क्लिक करेंगे। इसके बाद जब आप Scroll करके नीचे जाएंगे, तो आपको Restricted Mode का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां आपको सामने एक बटन दिख जाएगा, उसे आपको ऑन करना है।

अब इस बटन ऑन करते ही अप्लाई पर क्लिक करना है। इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपके यूट्यूब फीड पर वल्गर कंटेंट नहीं आएंगे। इसके अलावा कई अन्य तरीके भी हैं, जिससे कि यूट्यूब पर वल्गर कंटेंट को रोका जा सकता है।

ऐसे YouTube पर वल्गर कंटेंट को कर सकते हैं Restricted

  • YouTube Kids करें डाउनलोड: बच्चों को ऐसे कंटेंट से दूर रखने के लिए फोन में यूट्यूब किड्स ऐप डाउन करें।
  • Restricted Mode एक्टिवेट करें: यूट्यूब पर एक ऑप्शन होता है, Restricted Mode। आप इस ऑप्शन को एक्टिवेट कर दें। इस ऑप्शन को ऑन करने से कंटेंट बच्चों के लिए सही नहीं है, वो ब्लॉक हो जाता है।
  • फैमिली लिंक (Family Link) ऐप: एक दूसरा रास्ता है Google Family Link एप डाउनलोड करना। इस ऐप से बच्चों के अकाउंट को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके जरिए आप बच्चे के यूट्यूब अकाउंट पर निगरानी रख सकते हैं। इसके साथ ही आप की ऐप्स और साइट्स को ब्लॉक कर सकते हैं। ये कंटेंट पर लिमिटेशन लगा सकता है। इसके अलावा आप स्क्रीन टाइम भी सेट कर सकते हैं।
  • थर्ड-पार्टी कंटेंट फिल्टर सॉफ्टवेयर: यूट्यूब के अलावा कुछ थर्ड-पार्टी ऐप भी हैं जो आपको बच्चों के यूट्यूब एक्सेस को कंट्रोल करने की सहूल‍ियत देते हैं। Qustodio, Net Nanny जैसे सॉफ्टवेयर की मदद ले सकते हैं।
  • राउटर से कंटेंट फिल्टर: आप अपने इंटरनेट राउटर से भी अपने बच्चों के कंटेंट को फिल्टर कर सकते हैं। कुछ राउटर मॉडल्स में कंटेंट फिल्टरिंग फीचर होता है जिससे आप किसी भी डिवाइस पर यूट्यूब कंटेंट को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा आप DNS सर्विस जैसे OpenDNS का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको यूजर्स के लिए वल्गर कंटेंट को ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: फूहड़ता को रोकने के लिए भारत में क्या है कानून? सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से दिखाए जा रहे अश्लील कंटेंट

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 22:09 IST