UP: रामपुर CRPF कैंप अटैक के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, हमले में 7 जवान हुए थे शहीद
रामपुर CRPF कैंप पर हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हो चुके मोहम्मद शरीफ को मंगलवार देर शाम दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि CRPF कैंप पर हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे।
- भारत
- 2 min read
रामपुर CRPF कैंप पर हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हो चुके मोहम्मद शरीफ की हत्या कर दी गई है। मंगलवार (10 नवंबर) को देर शाम दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।
शरीफ खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी का रहने वाला था। हत्या के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप मच गया। करीब एक साल पहले CRPF आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट ने शरीफ को बरी किया था। गौरतलब है कि रामपुर CRPF हमले में 7 जवान शहीद हुए गए थे।
7 जवान शहीद-एक रिक्शा चालक की हुई थी मौत
गौरतलब है कि रामपुर CRPF पर 31 दिसम्बर 2007/2008 की रात में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें मोहम्मद शरीफ का नाम सामने आया था। इस हमले में 7 CRPF जवान और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी, जबकि 5 लोग घायल हुए थे। वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।
रामपुर कोर्ट ने सुनाई थी मौत की सजा
इस मामले में रामपुर कोर्ट ने 2019 में मोहम्मद शरीफ समेत चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया था। हालांकि, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A) के तहत दोषी माना था और इसके तहत 10 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना सुनाया गया था।
Advertisement
नवंबर 2025 में जेल से रिहा और अब हत्या
हाईकोर्ट के फैसले के बाद मोहम्मद शरीफ नवंबर 2025 में जेल से रिहा हुआ था। इस बीच वह कई सालों तक जेल में रहा था, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद करीब एक साल बाद यानी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार कर हत्या का दी।