Rajya Sabha: बंगाल-बिहार समेत 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?
Rajya sabha Elections: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में सात सीटों पर चुनाव होंगे क्योंकि शरद पवार समेत कई दिग्गज रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा बंगाल- बिहार समेत अन्य राज्यों की खाली हो रही सीटों पर भी चुनाव होंगे।
- भारत
- 2 min read

Rajya sabha Elections 2026: 10 राज्यों की खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इसकी तारीख और पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन शाम वोटों की गिनती भी होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
जिन 37 सीटों पर उसमें महाराष्ट्र की सात, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा की चार, असम की तीन, छत्तीसगढ़- हरियाणा और तेलंगाना की दो-दो और हिमाचल प्रदेश की एक सीट खाली हो रही हैं, जिस पर चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।
कुल 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 सदस्य चुने जाते हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। चुनाव आयोग के बताया है कि जिन सीटों पर चुनाव होंगे, वह सभी अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।
Advertisement
कौन-कौन से सदस्य हो रहे रिटायर?
महाराष्ट्र
- डॉ भागवत किशनराव कराड
- डॉ फौजा तहसीन अहमद खान
- प्रियंका चतुर्वेदी
- शरद पवार
- धैर्याशील मोहन पाटिल
- रजनी अशोकराव पाटिल
- रामदास अठावले
ओडिशा
- ममता महंता
- मुजिबुल्ला खान
- सुजीत कुमार
- निरंजन बिशी
तमिलनाडु
- एन आर एलंगो
- पी सेल्वारासु
- एम थम्बिदुरई
- तिरुची सिवा
- डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
- जी के वासन
पश्चिम बंगाल
- साकेत गोखले
- ऋतब्रत बनर्जी
- बिकाश रंजन भट्टाचार्य
- मौसम नूर
- सुब्रत बक्शी
असम
- रामेश्वर तेली
- भुवनेश्वर कलिता
- अजीत कुमार भुइयां
बिहार
- अमरेंद्र धारी सिंह
- प्रेम चंद गुप्ता
- रामनाथ ठाकुर
- उपेन्द्र कुशवाहा
- हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़
- कवि तेजपाल सिंह तुलसी
- फूलो देवी नेताम
हरियाणा
- किरण चौधरी
- राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश
- इंदु बाला गोस्वामी
तेलंगाना
- डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
- के आर सुरेश रेड्डी