Rajya Sabha Election: अखिलेश से कहासुनी के बाद पल्लवी पटेल ने खत्म किया सस्पेंस, बताया किसे दिया वोट

अपना दल नेता पल्लवी पटेल ने राज्यसभा सीट के लिए वोट किसे किया है उन्होंने बता दिया है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से सपा प्रमुख संग तीखी बहस की खबर सामने आई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pallavi patel
अपना दल की पल्लवी पटेल | Image: pallavi patel/x (File pic)

Rajya Sabha Election 2024:  वोटिंग के बाद बाहर निकली अपना दल चीफ और समाजवादी पार्टी विधायक पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "मैं PDA हूं, PDA की बात करती हूं... मैंने रामजीलाल सुमन को वोट किया है... मैंने PDA को वोट किया है।" उन्होंने स्पष्ट किया की क्रॉस वोटिंग की बात अफवाह थी। 

हालांकि जब उनसे अखिलेश यादव से नोक झोंक को लेकर पूछा गया तो टाल गईं। सिर्फ इतना कहा कि  हालांकि इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि अखिलेश यादव और उनके बीच तीखी नोक झोंक हुई है। जिसमें अखिलेश ने उनके वोट की जरूरत न होने की बात कही है।

क्या बोलीं पल्लवी पटेल?

अपना मत दे बाहर निकलीं पल्लवी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- “मैं PDA हूं, PDA की बात करती हूं, उनके लिए प्रतिबद्धता है, वही मेरा वजूद है... मैंने रामजीलाल सुमन को वोट किया है... मैंने PDA को वोट किया है...”। स्पष्ट है कि क्रॉस वोटिंग नहीं की और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक उम्मीदवार को वोट दिया।

अखिलेश से अन बन पर…

जब उनसे अखिलेश यादव से अनबन को लेकर सवाल किया गया तो तल्ख लहजे में बोलीं- फिलहाल ये वक्त नहीं है उस पर बात करने का…कभी और बात करेंगे…इसके अलावा कुछ और नहीं। इससे पहले वोटिंग शुरू होने के साथ ही अखिलेश सिंह यादव और पल्लवी के बीच तीखी नोक झोंक की खबर आई थी। इस बीच सपा के मुख्य सचेतक मनोज पाण्डेय ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिससे पार्टी में फूट की खबर ने जोर पकड़ लिया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Voting: नदारद विधायकों पर बोले अखिलेश- जिनको लाभ मिलना होगा वो जाएंगे

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड