'मुझे बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों ने...', तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने जताया सभी का आभार; शाहजहांपुर के लिए कही बड़ी बात

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद एक्टर राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सभी लोग का आभार जताया जो बुरे समय में उनके साथ रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Rajpal Yadav
तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने जताया सभी का आभार | Image: X

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव आखिरकार तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।  चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी है। करीब 12 दिनों तक जेल में रहने के बाद वो 17 फरवरी को जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने उन सभी लोगों का आभार जताया है जो मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए राजपाल यादव काफी इमोशनल नजर आए।

राजपाल यादव को यह राहत 1.5 करोड़ रुपए जमा करने के बाद मिली है। जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में अपने दिल के जज्बात बयां किए। उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट में सभी प्रश्नों के तथ्य और सत्य के साथ उत्तर दिए जाएंगे। मुझे बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों के आशीर्वाद ने पाला है। जो लोग हमारे साथ जुड़े, मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे अगले वर्ष 30 साल पूरे हो जाएंगे भारतीय सिनेमा की सेवा करते हुए। हर दिन एक नया दिन होता है।"

बहुत जल्द  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताऊंगा-राजपाल यादव

राजपाल यादव ने आगे कहा कि "लीगल जानकारी हमारे वकील भास्कर उपाध्याय देंगे। रही बात मेरी तो मैं बहुत जल्द अब बारे में कुछ बाते करूंगा। पूरी देश के मीडिया के सामने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। जहां वे इस पूरे विवाद और जेल के अनुभवों पर खुलकर बात करुंगा। अभी टाइम नहीं मिला है तो सारी बातें नहीं कर पाया हूं। फिलहाल यही कहूंगा भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा, नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। बचपन से लेकर 55 तक, मुझे लगता है कि 150 करोड़ लोग हैं, उनके साथ हमारा एंटरटेनमेंट का ही नहीं खून का रिश्ता है। आगे मैं कोर्ट के आदेश का पालन करता रहूंगा।"

शाहजहांपुर को लेकर राजपाल यादव ने क्या कहा?

बता दें जेल से रिहा होने के बाद अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने बाद शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुंबई मेरी कर्म भूमि है तो शाहजहांपुर मेरी जन्मभूमि, शिक्षण भूमि हैं। मनोरंजने के माध्यम से मुझे शाहजहांपुर के रामलीला में अंगद का रोल करने का मौका मिला था। इसके बाद यहां लोगों ने ऐसा आशीर्वाद दिया कि 30 साल हो गए आज भी मेरा पैर मनोरंजन की दुनिया में जमा हुआ है।

Advertisement

राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज 

बता दें कि राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस मामले में फंसे हैं। उनके ऊपर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है। कोर्ट ने राजपाल के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का आदेश दिया था। इसके बाद ही उन्हें सोमवार को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल पाई है। अब मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
 

यह भी पढ़ें: विवादों में 'यादव जी की लव स्टोरी', प्रोड्यूसर समेत 4 लोगों पर केस दर्ज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड