'घूसखोर पंडित' के बाद अब विवादों में घिरी 'यादव जी की लव स्टोरी', फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर समेत 4 पर केस दर्ज, की गई ये मांग

Yadav Ji Ki Love Story movie controversy: अब 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर लोग सड़कों पर भी उतर आए। इस बीच अब इस फिल्म के खिलाफ संभल में एक केस दर्ज हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर-एक्ट्रेस पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yadav Ji Ki Love Story movie controversy
Yadav Ji Ki Love Story movie controversy | Image: Social Media

Yadav Ji ki Love Story: मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' के बाद अब 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म विवादों में घिर आई है। फिल्म के विरोध में यूपी के संभल में लोग सड़कों पर उतर आए। बढ़ते विरोध के बीच अब धनारी थाना पुलिस में फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो-हीरोइन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म का काफी विरोध हो रहा है। इसको लेकर यादव समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

क्या लगाए गए आरोप? 

इस बीच संभल के धनारी थाने में फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर, डायरेक्टर अंकित भड़ाना, हीरो विशाल मोहन और हीरोइन प्रगति तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म में यादव समाज की आस्था और संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है फिल्म में यादव लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की प्रेम कहानी को आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इससे समाज की छवि खराब होती है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, जिस वजह से फिल्म को लेकर यादव समाज के लोगों में रोष है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरील के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

फिल्म पर रोक लगाने की मांग

इतना ही नहीं इस फिल्म के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। कई गांवों के लोग गवां रोड पर खिरनी चौराहे के पास इकट्ठा हुए और फिल्म के पोस्टर जलाए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने इस फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रूख करने की भी बात कही। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम 21 फरवरी को जिला स्तर पर एक ज्ञापन देंगे और रैली निकालेंगे।

सिनेमा हॉल संचालकों को भी दी गई चेतावनी

इसके अलावा यादव समाज ने सिनेमा हॉल के संचालकों को भी चेतावनी दी है कि अगर यह फिल्म दिखाई गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। समाज ने फिल्म के पूर्ण बहिष्कार और सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI समिट में फजीहत कराने के बाद Galgotias University ने मांगी सार्वजनिक माफी, पवेलियन में मौजूद प्रतिनिधि पर फोड़ा ठीकरा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड