अपडेटेड 10 August 2025 at 15:02 IST
'उन्होंने धर्म देखकर मारा, हमने कर्म देखकर...', MP में राजनाथ सिंह ने रेल कोच फैक्ट्री का किया उद्घाटन, पहलगाम हमले पर दिया बड़ा संदेश
MP में राजनाथ सिंह ने रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पहलगाम हमले को दो टूक शब्दों में कहा कि उन्होंने धर्म देखकर मारा और हमने कर्म देखकर मारा।
- भारत
- 2 min read

मध्य प्रदेश के भोपाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विनिर्माण के लिए BEML रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा मैसेज दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने धर्म देखकर मारा था और हमने कर्म देखकर मारा है।
MP में रेल कोच फैक्ट्री के उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज जिस रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन हुआ है, मैंने देखा कि इसका नाम आपने ब्रह्मा रखा है। आदिकर्ता के नाम पर इस यूनिट का नाम रखना, अपने आप में बहुत बढ़िया सुझाव है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह यूनिट, अपने नाम से प्रेरणा लेते हुए और उसे साकार करते हुए, उत्पादों के निर्माण के मामले में नई ऊंचाइयां छुएगी।"
पहलगाम हमले पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पहलगाम की घटना के बाद उन्होंने मान लिया था कि भारत शांत बैठ जाएगा। प्रधानमंत्री का संकल्प था कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे... ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि धर्म पूछकर मारेंगे। हम किसी की हत्या में विश्वास ही नहीं करते हैं... हमने ठान लिया था कि हम धर्म पूछकर नहीं मारेंगे हम उनका कर्म देखकर मारेंगे और हमने कर्म देखकर मारा।"
फैक्ट्री पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान
रेल कोच फैक्ट्री के भूमिपूजन को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत सरकार, रक्षा मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। 1800 करोड़ रुपए का यह संयंत्र लगेगा, जिसमें, मेट्रो, वंदे भारत, रेल कोच डिजाइिंग जैसे कई काम होंगे। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।"
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 10 August 2025 at 15:02 IST