Rajasthan: मौसम रहा शुष्क, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना

Rajasthan: राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The weather authorities in the city have issued an "orange alert" predicting similar fog situations for the next 2-3 days.
राजस्थान में मौसम रहा शुष्क, आने वाले दिनों में तापमान बढने की संभावना | Image: X

राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार सुबह करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार… 

उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 

ये भी पढ़ें - दिल्ली चुनावों में AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील किया गया

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड