VIDEO: रफ्तार के शौक ने ली जान, 197KM की स्पीड से दौड़ाई कार, बेकाबू होकर सीधे डंपर में जा घुसी; Facebook Live पर मौत का टेलीकास्ट

राजस्थान के टोंक में तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय शख्स अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव था। हादसे का वीडियो देख आप भी सहम उठेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के टोंक जिले में रफ्तार के शौक ने एक शख्स की जान ले ली। देवली-टोंक राजमार्ग पर पोल्याडा के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय शख्स अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर कार की रफ्तार दिखा रहा था। इस दौरान कार हादसे का शिकार हुई। Facebook Live पर मौत का टेलीकास्ट देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी (थाना मालपुरा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव वीडियो शुरू कर दिया। वे गाड़ी का स्पीडोमीटर दिखाते हुए कार की रफ्तार बढ़ाते चले गए और फिर वो गया जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी।

197-198KM प्रति घंटे दौड़ाई कार

फेसबुक अकाउंट से चल रहे लाइव वीडियो में कार की रफ्तार 197-198 किलोमीटर प्रति घंटे दिखाई दे रही थी। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। दौरान दूनी क्षेत्र के पोल्याडा के पास कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राजाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौत का खौफनाक वीडियो आया सामने

राजाराम ने स्पीड इतनी बढ़ा दी कि कार कंट्रोल से बाहर हो गई और सीधे डंपर में जा घुसी। चंद सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया। भीषण हादसे का यह खौफनाक मंजर फेसबुक लाइव में कैद हो गया। राजाराम खेती का काम करते थे और दो बच्चों के पिता थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजाराम के फेसबुक अकाउंट से सामने आया लाइव वीडियो अब चर्चा में है, जिसमें तेज रफ्तार का दावा किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक ने सीने पर बनवाया टैटू, लिखा- Next PM CM Sahab Yogi ji
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड