CM योगी के जबरा फैन की दीवानगी ने बटोरी सुर्खियां... मुस्लिम युवक ने सीने पर बनवाया परमानेंट टैटू, लिखा- Next PM CM Sahab Yogi ji

नजीबाबाद निवासी ताबिश निसार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पेशे से अधिवक्ता ताबिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दिवानगी दिखाते हुए छाती पर स्थायी टैटू बनवाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिजनौर में एक मुस्लिम युवक इन दिनों अपने टैटू को लेकर चर्चा में हैं। युवक ताबिश निसार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए छाती पर उनके नाम का टैटू बनवाया है।  ताबिश ने छाती पर उनका नाम और 'NEXT PM' स्थायी टैटू बनवाया है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नजीबाबाद निवासी ताबिश निसार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पेशे से अधिवक्ता ताबिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दिवानगी दिखाते हुए छाती पर स्थायी टैटू बनवाया है। टैटू में लिखा है—‘Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP’।

योगी के ‘जबरा फैन’ की दीवानगी

ताबिश खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जबरा फैन’ बताते हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कामकाज, कानून-व्यवस्था में सुधार, योजनाओं में बिना भेदभाव के लाभ मिलने और बेटियों की सुरक्षा से प्रभावित होकर उन्होंने यह स्थायी टैटू बनवाया है। उनका कहना है कि यह अस्थायी नहीं, बल्कि जीवनभर के लिए स्थायी टैटू है।

सीएम योगी को बताया 'NEXT PM' 

ताबिश निसार नजीबाबाद के साथ बिजनौर में भी वकालत करते हैं। उन्होंने बताया, “जब से प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी है, तब से काफी सुधार हुआ है। कुछ लोग आरोप लगाते हैं, लेकिन मुस्लिम समाज भी उनके शासन से काफी खुश है। योगी जी के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए मैंने अपनी छाती पर उनका नाम लिखवाया है। आने वाले समय में वे देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे।”उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब टिप्पणियां कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान तो राजभर ने साधा निशाना

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड