BREAKING: कोटा में फिर कोचिंग छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; UP के गोरखपुर का रहने वाला था आर्यन

यूपी के गोरखपुर का रहने वाला आर्यन ओझा नाम के एक छात्र ने खुदकुशी कर रही है। आर्यन राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करता था, उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Student Dies by Suicide in Kota
कोटा में फिर कोचिंग छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव | Image: X

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से एक बार फिर कोचिंग छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई है। कोटा के राजीव गांधी नगर में एक कोचिंग छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के गोरखपुर का रहने वाला आर्यन ओझा नाम के छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था। फिलहाल MBS अस्पताल की मोर्चरी में छात्र के शव को रखवाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर इलाके में रह रहे 17 वर्षीय कोचिंग छात्र आर्यन ओझा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे। छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर का रहने वाला था छात्र आर्यन

मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सतकवीर का रहने वाला था। पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आर्यन ओझा पुत्र कृपाशंकर कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार को जब छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस (MBS) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे कोटा पहुंच रहे हैं।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है। उसके दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आर्यन द्वारा यह कदम उठाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पढ़ाई का दबाव, मानसिक स्थिति या अन्य कोई वजह शामिल हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान के कोटा को कोचिंग हब कहा जाता है। देश के कोने-कोने से छात्र यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत तमाम तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। मगर कोटा में पिछले कई सालों से कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन और कोचिंग संस्थानों पर सवाल उठने लगे हैं कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड