Rajasthan: गर्भवती किशोरी ने की आत्महत्या, थानाधिकारी ने दी जानकारी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक गर्भवती किशोरी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide
Rajasthan: गर्भवती किशोरी ने की आत्महत्या, थानाधिकारी ने दी जानकारी | Image: iStock

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक गर्भवती किशोरी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि भंडारा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने बुधवार रात अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें मृतका ने राजू नाम के एक युवक पर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया है। खान के अनुसार, मृतका के माता-पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं और उनके बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। थानाथिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बिहार कैबिनेट विस्तार पर तेजस्वी की आई प्रतिक्रिया,कहा-नीतीश जी आखिरी...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड