बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर तेजस्वी की आई प्रतिक्रिया, कहा- नीतीश जी का ये आखिरी बार है, वही घसीटा-फसीटा...

RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भाजपा में कुछ अंदरूनी मामला रहा होगा तो विस्तार हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar- Tejashwi Yadav
Nitish Kumar- Tejashwi Yadav | Image: ANI

बिहार मंत्रिमंडल का 26 फरवरी को विस्तार हुआ, जिसमें सात नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले सभी मंत्री बीजेपी कोटे से थे। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में कई मायने लगाए जा रहे हैं। अब चुनाव से पहले बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुछ भी कर लें जो कर रहे हैं सब आखिरी बार है।


RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भाजपा में कुछ अंदरूनी मामला रहा होगा तो विस्तार हुआ है। ये आखिरी बार है जब नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं, ये मौका दोबारा नहीं आने वाला है। बिहार की जनता 2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमें मौका मिलेगा।

नीतीश अब मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं-तेजस्वी

मुख्यमंत्री पर निशाने साधते हुए तेजस्वी न कहा कि नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब वे बिहार चलाने लायक सक्षम नहीं रहेंगे, अब योग्य नहीं रहे, वे थके हुए हैं। उनके पास न विजन है, न रोडमैप है, वे वही पुरानी योजनाएं चला रहे हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 20 साल मौका दिया लेकिन अब जनता कह रही है कि बस बहुत हुआ। हमारे पास विजन है, रिजन है और हम बिहार की जनता से अपील करते हैं कि एक मौका हमें देकर देखिए। बिहार की तरक्की पक्की है। बिहार के बेटा ही बिहार को आगे बढ़ाएगा।

चुनाव से पहले 7 विधायक बने मंत्री

26 फरवरी को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने महाकुंभ पर CM योगी को दे डाली सलाह, बताया- कमाई कहां लगाएं

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड