राजस्थान: धौलपुर में बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा, मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में कुछ बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह की पिटाई कर दी जिससे उनकी इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress worker Bhupendra Singh Rajput
Congress worker Bhupendra Singh Rajput | Image: x

Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर जिले में कुछ बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह की पिटाई कर दी जिससे उनकी इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, कुछ बदमाशों ने युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह को राजाखेड़ा पंचायत समिति के सामने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र बुरी तरह घायल हो गए और बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भूपेंद्र को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने 4-5 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने हमले की निंदा की है। दोनों नेताओं ने सरकार से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शव को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है।

Advertisement

राजाखेड़ा के थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार लोगों ने भूपेंद्र के साथ मारपीट की है तथा मंगलवार शाम भूपेंद्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 'एक्स' पर लिखा,'राजस्थान में व्याप्त गुंडाराज ने परिवार के इकलौते चिराग राजस्थान युवा कांग्रेस के साथी भूपेंद्र सिंह राजपूत की जान ले ली, कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं।'

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र की मृत्यु अत्यंत दु:खद है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। डोटासरा ने कहा कि न्याय की लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवारजनों के साथ खड़ी है। डोटासरा के अनुसार सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे। राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, 'हमारे कांग्रेस परिवार के साथी, युवा नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत पर हमला किया गया और उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। पूरे प्रदेश में मारपीट, गुंडागर्दी और हत्या अब आम बात हो चुकी है और प्रदेशवासी रोजाना बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट हैं। पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।”

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: होली के दिन दोपहर ढाई बजे अदा की जाएगी नमाज, जामा मस्जिद कमेटी ने किया ऐलान; क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड