राजस्थान लव जिहाद मामले में पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी का नाम आया सामने, पुलिस कर रही पूछताछ, अबतक 10 अरेस्ट

राजस्थान लव जिहाद मामले में पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी का नाम सामने आया है। मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अबतक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan Love Jihad
राजस्थान में रचा जा रहा था लव जिहाद का खतरनाक खेल। | Image: Canva/Republic

Rajasthan Love Jihad: राजस्थान के ब्यावर में लव जिहाद के भयंकर साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जानकारी के अनुसार बिजयनगर इलाके में करीब 30 नाबालिग हिंदू लड़कियों को लव जिहाद की जाल में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस ने अबतक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी का नाम भी सामने आया है।

हाकिम से राजस्थान की पुलिस अभी थाने में पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी जब नाबालिक लड़कियों को गाड़ियों में घुमाते थे, उस दौरान फोन पर बात किया करते थे।

'दलित लड़की 10 लाख... ब्राह्मण लड़की 20 लाख...'

फोन पर बातचीत में वो दलित लड़की का रेट 10 लाख, ब्राह्मण लड़की का रेट 20 लाख...इस तरह की बातें करते थे। साजिश की शिकार नाबालिक बच्ची ने खुद ये बात बताई है। करीब 30 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ। ये सभी आरोपी एक ही प्राइवेट स्कूल की लड़कियों को फंसाने का काम करते थे।

मजदूरी करने वाले मुस्लिम लड़कों के पास थे बड़ी गाड़ियां और महंगे फोन

Advertisement

मुस्लिम युवक मजदूरी का काम करते थे, लेकिन उनके पास महंगे-महंगे iPhone, बड़ी-बड़ी गाड़ियां होती थी। सवाल ये उठता है कि आखिर मजदूरी करने वाले लड़कों के पास ये सब कहां से आता था? हालांकि, ये जांच का विषय है और पुलिस इस मामले में जांच करेगी।

कैफे के अंदर लड़कियों को किया जाता था ब्लैकमेल

रिपब्लिक भारत तकी टीम वहां पहुंची जहां पर ये सभी मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फंसा कर लाते थे। उन्हें कैफे के अंदर उनके साथ गलत हरकत करते थे। और फिर वहीं पर वह उनका वीडियो भी बनाए जाते थे। कैफे के अंदर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था..और कहा जाता था कि आप और लड़कियों को जाल में फांसाओ।

Advertisement

30-35 हिंदू लड़कियों को फंसाया गया

विजयनगर बाजार को हिंदू संगठन ने आक्रोशित होकर बंद कर दिया है। आगे भी अगर एक्शन नहीं होगा तो इस बाजार को बंद करने की तैयारी है। यहां के लोगों ने बताया कि कैसे आरोपी लड़कियों को जाल में फसाते थे। लोगों ने बताया कि कैसे अजमेर कांड 2.0 के गहरे जख्मों को याद दिलाता है। यही नहीं यहां के लोगों का यह भी कहना कि केवल पांच नाबालिक नहीं लगभग 30 से 35 नाबालिगों को फसाया है, जो सभी हिंदू है और उनका यौन शोषण किया गया।

इसे भी पढ़ें: हिंदू लड़कियों को फंसाने का जिहादियों का खतरनाक प्लान, 30 नाबालिगों से यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग...अजमेर कांड की दिलाई याद

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड