हिंदू लड़कियों को फंसाने का जिहादियों का खतरनाक प्लान, 30 नाबालिगों से यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग...अजमेर कांड की दिलाई याद

Rajasthan: राजस्थान में अजमेरकांड 2.0 मामला आया सामने। 30 नाबालिगों से यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग का हुआ पर्दाफाश।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
love jihad budaun
राजस्थान में 30 नाबालिग लड़कियों के साथ जिहादियों के खतरनाक प्लान का पर्दाफाश। (सांकेतिक फोटो) | Image: Republic

Rajasthan Love Jihad: राजस्थान में ब्यावर जिले के बिजयनगर इलाके में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने का खतरनाक प्लान सामने आया है। करीब 30 से ज्यादा हिंदू लड़कियों को यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अभी तक इस मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। ये आरोपी एक ही प्राइवेट स्कूल की लड़कियों को फंसाने का काम करते थे।

मुस्लिम युवक मजदूरी का काम करते थे, लेकिन उनके पास महंगे-महंगे iPhone, बड़ी-बड़ी गाड़ियां ये सब कहां से आई ये जांच का विषय है। सबसे पहले रिपब्लिक भारत वहां पहुंचा जहां पर आरोपी सारे मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फंसा कर लाते थे। उन्हें कैफे के अंदर उनके साथ गलत हरकत करते थे। और फिर वहीं पर वह उनका वीडियो भी बनाए जाते थे।

कैफे का मालिक भी मामले में है आरोपी

कैफे के अंदर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था..और कहा जाता था कि आप और लड़कियों को जाल में फांसाओ। उस कैफे को फिलहाल सील कर दिया गया है। कैफे का मालिक भी इसमें आरोपी है और उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही कैफे के बाहर पुलिस का नोटिस लगाया गया है।

30-35 हिंदू लड़कियों को फंसाया गया

विजयनगर बाजार को हिंदू संगठन ने आक्रोशित होकर बंद कर दिया है। आगे भी अगर एक्शन नहीं होगा तो इस बाजार को बंद करने की तैयारी है। यहां के लोगों ने बताया कि कैसे आरोपी लड़कियों को जाल में फसाते थे। लोगों ने बताया कि कैसे अजमेर कांड 2.0 के गहरे जख्मों को याद दिलाता है। यही नहीं यहां के लोगों का यह भी कहना कि केवल पांच नाबालिक नहीं लगभग 30 से 35 नाबालिगों को फसाया है, जो सभी हिंदू है और उनका यौन शोषण किया गया।

Advertisement

जिस प्राइवेट स्कूल में नाबालिक लड़कियां पढ़ाई करती थी, इन आरोपियों ने एक स्कूल को टारगेट किया। इसी तरह से अजमेर में 1992 में घटना सामने आई थी। लोगों ने उसे घटना से जोड़कर इस घटना को बताया और कहा कि कई लोग इसमें शामिल है। स्कूल के पास भी लोगों ने कहा कि इसमें 30 से 35 लड़कियां हैं जब यह पूरे मामले का खुलासा होगा तो सभी के नाम सामने आएंगे।

इसे भी पढ़ें: New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कैसे हुई 18 लोगों की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड