खाटू श्याम दर्शन कर लौटते समय कोटा हाईवे पर ट्रक में घुसी क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; ड्राइवर की एक चूक से हुआ बड़ा हादसा

राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाइवे पर दर्दनका हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर रहा कि कार के परखच्चे तक उड़ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाइवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इसमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यहा हादसा शंभूपुरा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

कार के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जो इस दुर्घटना की भयावहता को साफ बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया है और उसके सभी शीशे भी चकनाचूर हो चुके हैं।

खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार 

हादसे का शिकार हुए सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यह परिवार खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक, परिवार के करीब 36 सदस्य तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर इस यात्रा पर निकले थे।

Advertisement

ड्राइवर की झपकी बनी हादसे की वजह?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा संभवतः क्रूजर के ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हालांकि, हादसे के असल कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। 

यह भी पढ़ें: 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर बिहार में सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का आरोप- निर्णय से लेकर निर्माण तक NDA सरकार का कोई योगदान नहीं 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड