Rajasthan: बांसवाड़ा में लड़की की गला काटकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार को 13 वर्षीय एक लड़की का गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stab
Rajasthan: बांसवाड़ा में लड़की की गला काटकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी | Image: Unsplash/ Representational

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार को 13 वर्षीय एक लड़की का गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पालोदा कस्बा निवासी लालजी पाटीदार अपने परिवार के साथ रविवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी बेटी जाह्नवी (13) घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि जब परिजन खेत से लौटे तो जाह्नवी का शव रसोई में खून से लथपथ मिला।

पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल ने बताया कि..

पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि हत्यारे जाह्नवी की गला काटकर हत्या करने के बाद उसके नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को बुलाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - 'भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, पहली बार में गलती...', बोलीं डिंपल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड