'भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, पहली बार में गलती...', बोलीं डिंपल यादव; अखिलेश ने कहा- ऐसा कहकर बहस छेड़ दी

सपा सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा क्योंकि पहली बार में गलती हो जाती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dimple Yadav- Akhilesh Yadav
Dimple Yadav- Akhilesh Yadav | Image: PTI

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने एक बयान देते हुए कहा कि भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, क्योंकि पहली बार में गलती हो जाती है। उन्होंने जेंडर डिफरेंस पर बोलते हुए कहा कि समाज में पुरुषों के सपनों की कीमत ज्यादा होती है। 

डिंपल के इस बयान पर अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि डिंपल ने ऐसा कहकर बहस छेड़ दी है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की आधी आबादी के साथ है। 

भगवान ने महिलाओं को पुरुषों के बाद बनाया होगा- डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भगवान ने महिलाओं से पहले पुरुषों को बनाया होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार में गलती हो जाती है। भगवान ने महिलाओं को पुरुषों के बाद बनाया होगा। समाज में जेंडर का डिफरेंस आज भी है। समाज में पुरुषों के सपनों की कीमत ज्यादा होती है। महिलाओं के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।

किसी भी चीज पर बहस शुरू हो जाती है- अखिलेश यादव

लखनऊ में आयोजित महिला सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि डिंपल ने ऐसा कहकर बहस छेड़ दी कि कौन पहले धरती पर आया। यहां किसी भी चीज पर बहस शुरू हो जाती है। जो लोग टीवी देखते हैं, वो 400-500 साल पहले के इतिहास में खोए होंगे।

Advertisement

महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख ने कहा कि भारत में नारी का सम्मान पहले से होता आया है। भगवान श्री कृष्ण के धरती छोड़ने के बाद धरती पर कलयुग आया। एक समय ऐसा था जब महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था। महिलाओं को एक समय शिक्षा का भी अधिकार नहीं था। आजादी के बाद बदलाव आया है। हम सावित्रीबाई फुले को नहीं भूल सकते हैं। इधर मैं देख रहा हूं आधी आबादी आगे बढ़ रही है।

'एनकाउंटर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है'

अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी इस आधी आबादी के साथ है। समाजवादी सरकार ने जो लैपटॉप बंटा था, उसमें सबसे ज्यादा महिलाएं थी। 1090 जब हम शुरू किए थे उसे लोग हेल्पलाइन बनना चाहते थे। लोग 1090 चौराहे का नाम भी बदलना चाह रहे थे, लेकिन अभी भी वो चौराहा उसी नाम से जाना जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 1090 का डेटा बताता है कि जानने वाले ही लोग महिलाओं को परेशान करते हैं। लखनऊ में एक महिला के साथ ऑटो में क्या कुछ हुआ, उसका सबकुछ छीन लिया। हमने जब लोकसभा में मुद्दा उठाया तो सरकार ने उसका एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। महिलाओं को समस्या सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है। इस सरकार को महिलाओं से पता नहीं क्या दिक्कत है।

यह भी पढ़ें: 'आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों को...', कानपुर में बोले CM योगी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान को क्यों किया याद?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड