'रात 12 बजे से पहले मार दूंगा...', राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को मिली धमकी, दौसा जेल से कंट्रोल रूम को आए दो कॉल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम में दो कॉल आए थे।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा | Image: Facebook

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम में दो कॉल आए थे, जिसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात कही गई। कॉलर ने टाइमलाइन रखते हुए कहा कि रात 12 बजे से पहले मार दूंगा। इस कॉल के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट हुई और कॉलर की जानकारी जुटाई गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पिछले 7 महीने में दूसरी बार जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार हैरानी की बात ये है कि दौसा जेल के भीतर से कथित तौर पर पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरे कॉल किए गए हैं। अहम ये है कि पिछली बार भी दौसा जेल से ही मुख्यमंत्री भजनलाल को मारने की कॉल आई थी। जुलाई 2024 में दौसा सेंट्रल जेल से एक कैदी ने सीएम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी।

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने किया था फोन

सामने आया है कि दौसा जेल में बंद एक कैदी ने ये कॉल लिया था। पीटीआई ने राजस्थान पुलिस के हवाले से जानकारी दी कि धमकी भरा कॉल करने वाला आरोपी 29 साल का रिंकू सिंह है, जो बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। रिंकू ने शुक्रवार रात मोबाइल फोन से जयपुर पुलिस के कंट्रोल रूम को कॉल किया और धमकी दी कि वो मुख्यमंत्री को जान से मार देगा।

धमकी भरे कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की लोकेशन श्यालावास जेल में मिली। पुलिस ने बताया कि सुबह 3 बजे से 7 बजे तक जेल परिसर में 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद फोन बरामद किया गया। हालांकि इस मामले में मौत की धमकी के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि वो मामले की आगे जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की कार को उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली। आरोपियों ने गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस थानों को ईमेल भेजे थे, जिसमें कथित रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गोरेगांव पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था और उसके बाद छानबीन की। दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: 'ये जो काम करती हैं...', जब भीड़ के बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलने आईं प्रिंसिपल

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड