'ये जो काम करती हैं...', दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कॉलेज की प्रिंसिपल ने पब्लिक के सामने ऐसा क्या बोला, हो रही है चर्चा

Delhi: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को आम लोगों से मिल रही थीं। इसी बीच उनके कॉलेज की प्रिंसिपल भी रेखा गुप्ता से मिलने के लिए आईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta meets Daulat Ram College Principal Savita Roy
रेखा गुप्ता से कॉलेज की प्रिंसिपल मिलने आईं. | Image: ANI

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आम लोगों से भी मिल रही हैं। उनके आवास पर लोगों की भीड़ देखी गई है। इसी बीच रेखा गुप्ता के कॉलेज की प्रिंसिपल भी अपनी छात्रा से मिलने पहुंची हैं।

रेखा गुप्ता शनिवार की सुबह अपने आवास पर बाहर निकली, जहां पहले से ही लोग मिलने के लिए लाइन में खड़े थे। लोगों की भीड़ के बीच कॉलेज की प्रिंसिपल भी रेखा गुप्ता से मिलने आईं। इस मुलाकात के दौरान रेखा गुप्ता और उनकी कॉलेज की प्रिंसिपल काफी खुश दिखाई दीं। प्रिंसिपल ने यहां रेखा गुप्ता को लेकर कई बातें बोलीं तो मुख्यमंत्री भी उनका आभार व्यक्त करते हुए दिखीं।

रेखा गुप्ता को लेकर प्रिंसिपल ने कही बड़ी बात

रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता के विद्यालय डीयू के दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय कहती हैं, 'मेरे पास उनसे जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं। वो हमेशा अपने वादे पूरे करती हैं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम सब उनके साथ हैं।' प्रिंसिपल सविता रॉय ने रेखा गुप्ता को लेकर कहा- 'ये जो काम कहती हैं-वीणा लेती हैं, वो करके ही रहती हैं।' इसके बाद रेखा गुप्ता कहती हैं, 'मुझे गर्व है, मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी और खासकर दौलत राम कॉलेज के छात्रों से कहना चाहती हूं कि सिर्फ रेखा गुप्ता ही सीएम नहीं बनी हैं, आप सभी सीएम बने हैं।' इस बात से कॉलेज की प्रिंसिपल काफी खुश दिखाई दीं।

रेखा गुप्ता करेंगी PM मोदी से मुलाकात

जनता से मिलने के बाद रेखा गुप्ता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 10 बजे रेखा गुप्ता प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचेंगी। पिछले दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वो दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं। 8 फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिला था, जिसके बाद 19 फरवरी को रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अच्छा काम कर रहे थे केजरीवाल, फिर...', आम आदमी पार्टी की हार पर अन्ना हजारे

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड