Rajasthan: निकाय चुनाव से पहले AIMIM और बेनीवाल की RLP के बीच हुआ गठबंधन, औवैसी ने मंच से BJP और कांग्रेस को दिए बड़े संकेत

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर सियासी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है। AIMIM और RLP ने गठबंधन का ऐलान कर तीसरे मोर्चे की आहट तेज कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Alliance formed between AIMIM and Beniwals RLP
निकाय चुनाव से पहले AIMIM और बेनीवाल की RLP के बीच हुआ गठबंधन | Image: ANI

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों के बीच नई सियासी तस्वीर उभर कर सामने आई हैं। सियासी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है। ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने गठबंधन कर लिया है।  दोनों पार्टियों की ओर से इसका ऐलान भी कर दिया गया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए मंच साझा किया। दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल निकाय चुनावों तक सीमित नहीं रहेगा। दोनों की साक्षा से सियासत,गरमा गई है और तीसरे मोर्चे की आहट तेज हो गई है।

यह गठबंधन निकाय चुनावों तक सीमित नहीं होगा-ओवैसी

जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'AIMIM और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने गठबंधन किया है। मैं कांग्रेस और भाजपा के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि यह गठबंधन स्थानीय निकाय चुनावों तक सीमित नहीं होगा। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों और संभवतः उत्तर प्रदेश के चुनावों में भी सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।"

अब हम रोएंगे नहीं, उन्हें रुलाएंगे-ओवैसी

ओवैसी ने कहा,  "आज AIMIM और RLP उन ताकतों के सामने घोषणा करने आए हैं, जिन्होंने सालों तक हमें झुकाने की कोशिश की। अब हम नहीं झुकेंगे, बल्कि अब हम उन्हें झुकाएंगे। हम रोएंगे नहीं। अब, हम उन्हें रुलाएंगे।" उन्होंने इस गठबंधन को राजस्थान में तीसरे राजनीतिक विकल्प की शुरुआत बताया। हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि जयपुर से नई राजनीति की शुरुआत हो रही है।

Advertisement

BJP-कांग्रेस को बड़ा संकेत

दोनों नेताओं के इस संयुक्त मंच ने प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है। गठबंधन का असर निकाय चुनावों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिल्डिंग हादसे के बाद क्यों चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल?
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड