Dust Storm: बीच दोपहरी में ही शाम का नजारा, राजस्थान में उठा धूल का बवंडर... चूरू में रेतीले तूफान से लोगों की जिंदगी थमी, VIDEO

Dust Storm: देश में बढ़ती गर्मी के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में मौसम ने कुछ इस तरह करवट बदला कि आज दोपहर रेत के तूफान से कई इयालकों में अंधेरा महसूस होने लगा। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Dust Storm: देश के रेगिस्तानी इलाकों में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके चलते धूल के गुबार ने देखते ही देखते पूरे आसमान को घेर लिया। राजस्थान के चुरू में आज दोपहर करीब 2 बजे  मौसम का मिजाज बदल गया और पूरा इलाका एक बहुत बड़ा बवंडर, रेत के तूफान ने देखते ही देखते पूरे आसमान को घेर लिया। रेतीले तूफान की वजह से चलते चारों तरफ सिर्फ धूल ही धूल दिखने लगी और आसमान में अंधेरा छा गया था और विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई थी।

लाल-पीली मिट्टी से ढका रहा आसमान

बताया जा रहा है कि उत्तर दिशा से उठे रेत के बवंडर से दोपहर 2 बजे सरदार शहर में पूर्णरूप से अंधेरा छा गया। रेतीले तूफान की वजह से दिन में ही रात जैसा मौसम हो गया और दिन में ही सड़क पर दौड़ रही वाहनों व भवनों को मजबूरन लाइटें जलानी पड़ी। तेज रफ्तार और धूल भरे बवंडर से करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

जान-माल के नुकसान की अभी खबर नहीं

चूरू में अचानक आए रेतीले तूफान से लोगों की जिंदगी थम सी गई। हालांकि, इस रेतीले बवंडर की वजह से अभी तक चुरू आ आसपास के इलाकों से किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। हालांकि, इस बीच पूरे इलाके में दिन में रात जैसा मौसम बन गया।

क्या अत्यधिक गर्मी के कारण उत्पन्न होती?

बताया जा रहा है कि यह रेत का बवंडर आम तौर पर पश्चिमी विक्षोभ या अत्यधिक गर्मी के कारण होता है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिम दिशा से तूफान आता है। इसमें रेत के बारीक कण हवा के साथ इतनी तेजी से उड़ते हैं कि दिन में भी रात जैसा अंधेरा महसूस होने लगता है। इस बीच रेतीले बवंडर की स्पीड करीब 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच बताई जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: होनहार बिरवान के होत चीकने पात... बैंटिंग के जरिए लिख दी नई इबारत, लेकिन फाइनल में न पहुंची RR तो वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छलके आंसू, VIDEO
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड