होनहार बिरवान के होत चीकने पात... बैंटिंग के जरिए लिख दी नई इबारत, लेकिन फाइनल में न पहुंची RR तो वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छलके आंसू, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी IPL के दूसरे क्वालिफायर में 96 रनों की शानदार पारी खेली। मगर फाइनल में जाने का सपना टूटने के बाद बाद यह खिलाड़ी भी टूट गया। वैभव मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे जिसके VIDEO सामने आया है।

Vaibhav Sooryavanshi cries after RR defeat to GT
फाइनल में नहीं पहुंची RR तो वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छलके आंसू | Image: X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का फाइनल में पहुंचने का सपना चूर-चूर हो गया। हालांकि राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने एक बार फिर धूम मचाया। इस युवा खिलाड़ी ने 96 रन की शानदार पारी खेली। मगर टीम की हार से वैभव का दिल टूट गया। वो अपनी फीलिंग्स को रोक नहीं पाए और मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे, जिसका वीडियो सामने आया है।

वैभव सूर्यवंशी IPL के दूसरे क्वालिफायर में भले ही शतक से चुक गए, मगर 96 रनों की शानदार पारी से उन्होंने ना सिर्फ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए,बल्कि अपने फैंस का भी दिल जीत लिया। मगर फाइनल में जाने का सपना टूटने के बाद बाद यह खिलाड़ी भी टूट गया। पूरी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को संभालने वाले 15 साल के वैभव मैदान पर अपने आंसू रोक नहीं पाए।

मैच गवाने के बाद मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे वैभव

मैच गवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी मैदान के एक कोने में जाकर बैठ गए और रोते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम का एक साथी खिलाड़ी उन्हें तौलिया देते नजर आ रहा है। वैभव बार-बार अपनी आंखें पोंछते दिख रहे हैं। वो अपने आसूंओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, मगर हार का गम वैभव के लिए बहुत बड़ा है।

वैभव को रोता देख क्रिकेट प्रेमियों का पसीजा दिल

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में 15 साल की उम्र में डेब्यू कर सभी का ध्यान खींच लिया। दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते इस युवा बल्लेबाज की जांबाज पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स मैच नहीं जीत सकी। अब उनके इस तरीके से दुख जाहिर करने का वीडियो देखकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का भी दिल पसीज गया।

Advertisement

IPL फाइनल में GT और RCB में होगी टक्कर

बता दें कि गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर तीसरी बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है। अब फाइनल में उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

यह भी पढ़ें: GT Vs RR, IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, सूर्यवंशी की पारी पर शुभमन पड़े भारी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड