गजब का इश्‍क है! 11 साल की उम्र में जीजा से हुई शादी, ससुराल में देवर से हो गया प्‍यार; दोनों ने साथ में कर दिया 'कांड'

एक लड़की अपने पति को छोड़कर देवर संग फरार हो गई। अब दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rajasthan churu 11 year old girl marry jija love with devar leave in relation
गजब का इश्‍क है! 11 साल की उम्र में जीजा से हुई शादी, ससुराल में देवर से हो गया प्‍यार; दोनों ने साथ में कर दिया 'कांड' | Image: Pixabay

राजस्‍थान के चुरू में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यकीन मानिए मामला पूरा फिल्‍मी है। यहां एक लड़की अपने पति को छोड़कर देवर संग फरार हो गई। अब दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार की है। लड़की का कहना है कि उसने अबतक जितनी यातनाएं झेलनी थी झेल ली अब और नहीं। वो देवर को ही अपना पति मानती है और उसी के साथ रहना चाहती है। जी हां मामला यहां से शुरू होता है कि यहां 11 साल की उम्र में लड़की की शादी दीदी के पति से करा दी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसकी दीदी की मौत हो गई थी और जीजा का परिवार संभालना था। बहन के बच्चों की परवरिश करनी थी।

रिश्‍तों के मकड़जाल में उलझी यह कहानी 23 साल की सीमा (बदला हुआ नाम) की है। सीमा ने बताया कि जब उसकी उम्र 11 साल की थी तभी उसकी शादी विनय (बदला हुआ नाम) से करा दी गई थी। सीमा का आरोप है कि विजय शराबी है और उसे मारता-पीटता है। यातनाएं देता है। ससुराल वालों का बर्ताव भी सीमा के प्रति अच्छा नहीं है। सीमा ने बताया कि उसके और विनय की उम्र में भी काफी अंतर है। इस बीच उसी के उम्र के विनय के छोटे भाई सुरेश (बदला हुआ नाम) से उसकी बात होने लगी। दोनों में प्‍यार हो गया। बीते 13 फरवरी को सीमा और सुरेश घर से भाग गए। दोनों ने करीब ढाई महीने तक देश के कई हिस्सों में घूम-घूम कर बिताए। कभी गुरुग्राम में रहे तो कभी मंदिरों-गुरुद्वारों में शरण ली।

दोनों ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

अब दोनों को सुरेश के घरवालों की तरफ से जान की धमकियां मिल रही हैं। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है और आपने जान की सुरक्षा मांगी है। सीमा का कहना है कि उसकी जबरन शादी कराई गई थी। इस रिश्‍ते से वो खुश नहीं है और उसने कभी भी विनय को अपने पति के रूप में स्‍वीकार नहीं किया। अब वह अपनी मर्जी से जीना चाहती है, लेकिन उसकी जान को खतरा है। पुलिस के सामने सीमा ने कहा है कि 12 साल सह लिया टॉर्चर, अब मुझे जीने दीजिए। मैं पति नहीं देवर से प्यार करती हूं। उसे ही अपना पति मानती हूं।

Advertisement

मेरठ भी आया था ऐसा ही मामला

कुछ दिन पहले यूपी के मेरठ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां दुल्हन को मौलाना पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई। लगातार पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाया लेकिन मौलाना ने इंकार कर दिया। इस पर विवाद होने लगा और पत्नी देवर के साथ फरार हो गई। अब महिला का कहना है कि वह देवर के साथ ही रहना चाहती है और उसका पति उसको अगर तलाक देना चाहता है तो उसको ढाई लाख रुपए चाहिए।

Advertisement

महिला ने कहा कि उसने दाढ़ी को लेकर कोई बात नहीं की है, बल्कि उसके पति में कुछ खराबी है, इसलिए वह देवर के साथ फरार हुई थी। बताया जा रहा है कि पति ने कहा है कि यदि पत्नी माफी मांगती है तो वह अपने साथ रख लेगा, लेकिन पत्‍नी ने प्रस्ताव नहीं माना और ढाई लाख की डिमांड कर दी।

इसे भी पढ़ें- प्‍लानिंग, पेशाब, पिस्‍टल और ठांय-ठांय...हिंदू लड़कियों से रेप-पोर्न बनाने वाले फरहान का कैसे हुआ एनकाउंटर; INSIDE स्‍टोरी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड