अपडेटेड 3 May 2025 at 11:23 IST

प्‍लानिंग, पेशाब, पिस्‍टल और ठांय-ठांय...हिंदू लड़कियों से रेप-पोर्न बनाने वाले फरहान का कैसे हुआ एनकाउंटर; INSIDE स्‍टोरी

भोपाल में कॉलेज की हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेलिंग और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में मुख्‍य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है

Follow : Google News Icon  
Bhopal hindu girls rape blackmail accused Farhan short encounter snatched sub inspector pistol
प्‍लानिंग, पेशाब, पिस्‍टल और ठांय-ठांय...हिंदू लड़कियों से रेप-पोर्न बनाने वाले फरहान का कैसे हुआ एनकाउंटर; INSIDE स्‍टोरी | Image: Video Grab

Bhopal Short Encounter Inside Story: भोपाल में कॉलेज की हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेलिंग और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में मुख्‍य आरोपी फरहान का पुलिस ने शुक्रवार रात शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस हिरासत से उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, और लगभग सभी में फरहान मुख्य आरोपी है।

जानकारी के अनुसार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई।

उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्या है भोपाल लव जिहाद केस?

Advertisement

फरहान पर आरोप है कि उसने भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को टारगेट कर, उनसे रेप किया और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। यह मामला 18 अप्रैल को सामने आया था, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू की, तो प्राथमिक जांच में पता चला कि फरहान अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग चला रहा था, जो हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था। फरहान और अबरार नाम के ये आरोपी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे थे।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि फरहान और उसके साथी इन वीडियो को पोर्न साइट्स पर बेचने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उसके मोबाइल में संबंधित लिंक भी मिले हैं। इसके अलावा, गिरोह की फंडिंग की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस गिरोह को किन स्रोतों से धन मिल रहा था।

Advertisement

हिंदू लड़कियों को कैसे जाल में फंसाते थे

भोपाल लव जिहाद का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद एक और लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिर जब मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि यह एक पूरा गिरोह है, जो हिंदू लड़कियों को शिकार बना रहा था। पहले वो अपना हिंदू नाम रखकर लड़कियों से दोस्ती करते थे। फिर प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते थे। शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर वो लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगते थे। उन लड़कियों पर अपनी सहेलियों से दोस्ती कराने का दबाव बनाते थे और यही नहीं लड़के अपने दोस्तों के साथ उन लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने को कहते थे।

इसे भी पढ़ें- बहन से थी लविश की दोस्‍ती, नाबालिग भाई ने दोस्‍तों संग मिलकर मारा चाकू; दिल्‍ली में दहला देने वाली वारदात का VIDEO
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 May 2025 at 11:23 IST