Rajasthan: महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दंपत्ति समेत 5 की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Balloon vendor killed
Rajasthan: महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, दंपत्ति समेत 5 की मौत | Image: PTI

राजस्थान के दौसा जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि कार में सवार लोग महाकुंभ से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार को दौसा बाईपास पर हुआ। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया..

दौसा के पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में सवार लोग टोंक जिले के देवली के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार में फंसे शवों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुकुट बिहारी, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, निधि सोनी, राकेश और नफीस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि कार में सवार दीपेश परवानी, ट्रक चालक धर्मवीर तथा उसके खलासी रामचरण घायल हो गये।

ये भी पढ़ें - तेजस्वी के भारत रत्न देने वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा-जंगलराज...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड