Bihar: 'लालू जी को भारत रत्न देंगे', तेजस्वी के बयान पर BJP का जोरदार हमला, कहा- जंगलराज स्थापित करने वाले को...

तेजस्वी यादव के लालू को भारत रत्न देने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, लालू यादव की कर्पूरी ठाकुर से तुलना करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Tejashwi Yadav Nityanand Rai
Tejashwi Yadav Nityanand Rai | Image: ANI/twitter

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर RJD नेता तेजस्वी यादव के एक बयान से बिहार के सियासी गलियारों में राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी ने अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को भारत रत्न का दावेदार बताया। उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। तेजस्वी के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव की कर्पूरी ठाकुर से तुलना करना ही बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


सीतामढ़ी के सोनबरसा में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक समारोह को तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे कर्पूरी ठाकुर को गाली देने वाले आज भारत रत्न दे रहे हैं, हम उनको कह देना चाहते हैं आज जो लोग लालू जी को गाली  दे रहे हैं, आने वाले समय में वही लालू यादव को भारत रत्न देने का काम करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने समाज के दबे-कुचले लोगों को आवाज दी है। इसलिए वह भारत रत्न के हकदार हैं। तेजस्वी के इस बयान पर BJP ने जोरदार हमला किया है।

तेजस्वी पर बरसे नित्यानंद राय 

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "लालू यादव की कर्पूरी ठाकुर से तुलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि जो कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्गों के आरक्षण के खिलाफ थी, जिसने लोकतंत्र की हत्या की, जिसने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया। उस कांग्रेस की गोद में जाकर लालू यादव ने कितना बुरा काम किया। लालू यादव को अपहरणकर्ताओं को संरक्षण देने वाले, विकास को बर्बाद करने वाले, बिहार को बदनाम करने वाले, बिहार में जंगलराज स्थापित करने वाले का पुरस्कार दिया जा सकता है।

लालू की तुलना कर्पूरी ठाकुर करना गलत

तेजस्वी के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया और पूरे बिहार में खुशी की लहर थी। लेकिन RJD के नेता इससे खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में उनका अपमान किया। कर्पूरी ठाकुर की तुलना लालू यादव से करना सही नहीं है क्योंकि कर्पूरी ठाकुर एक बेदाग नेता थे और लालू यादव कई घोटालों में शामिल थे। हमारी सरकार उन्हें कभी भारत रत्न नहीं देगी।

Advertisement

साल 2024 में कर्पूरी ठाकुर को दिया गया भारत रत्न

बता दें कि साल 2024 में सरकार ने बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राजनीति के जनक माने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा था। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, शपथ ग्रहण की टाइमिंग चेंज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड