शोकसभा में गैस रिसाव से टेंट में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; श्रद्धांजलि देने आए दो दर्जन से अधिक लोग झुलसे
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर के बाढ़ मिलकपुर ढाणी में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
- भारत
- 2 min read
Rajasthan News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र स्थित बाढ़ मिलकपुर ढाणी में एक शोक सभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान वहां लगे टेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के झुलसने की सूचना है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण पास में चल रहे इलेक्ट्रिक हीटर ने आग पकड़ ली, जिससे यह दुर्घटना हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने देखते ही देखते शोकसभा के पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। टेंट के भीतर मौजूद लोगों को संभलने या बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दो दर्जन से अधिक झुलसे, कई जयपुर रेफर
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सभी झुलसे हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बानसूर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी 9 अत्यंत गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
घटना को लेकर जिला अध्यक्ष ने क्या बताया?
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों के उपचार का निरीक्षण किया। वहीं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा, 'कल बाबा साहब जय राम जी का निधन हो गया था, उनके परिवार की घटना है। सुबह शोक लिए बैठे थे, उसी वक्त अचानक से गैस सिलेंडर फटने और आग पकड़ने के कारण 15-16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। कुछ लोगों को बानसूर अस्पताल से कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।'
Advertisement
अब तक मौत की सूचना नहीं- पुलिस
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। घायलों में ज्यादातर हैं। मामले की जांच जारी है।