पंचतत्व में विलीन CM योगी की मां, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे और सीएम योगी के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi's Mother Funeral
सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार | Image: ANI

CM Yogi Mother's Funeral: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडीघाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम योगी के छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग घाट पर एकत्रित हुए। इस दौरान कई राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, योग गुरु बाबा रामदेव और गोरखपुर के सांसद रवि किशन सहित कई अन्य नेता शामिल रहे।

CM योगी के नहीं रुके आंसू

अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी बेहद भावुक नजर आए। पूरे संस्कार के दौरान वे कई बार गमगीन हुए। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दुखद घड़ी में उपस्थित लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

सार्वजनिक कार्यक्रम में मिली मां के निधन की खबर

गौरतलब है कि सीएम योगी को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मां के निधन की खबर मिली थी। वह गोरखपुर में चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां अपना संबोधन दे रहे थे। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट बांटे जाने थे।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद समाचार सबसे पहले भाजपा सांसद रवि किशन को मिला था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को दी। मुख्यमंत्री योगी का संबोधन समाप्त होते ही अवनीश अवस्थी ने उन्हें उनकी मां के निधन की खबर दी। इस मुश्किल घड़ी में भी सीएम योगी ने धैर्य का परिचय देते हुए खुद को संभाला और कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी कीं। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। कार्यक्रम के समापन के बाद वे सीधे गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

शाम को लखनऊ लौटेंगे सीएम योगी

अधिकारियों के अनुसार, सीएम योगी शनिवार दोपहर 2.15 बजे तक उत्तराखंड में मौजूद रहेंगे। मां की अंत्येष्टि और अन्य रस्में पूरी करने के बाद वे लखनऊ लौट जाएंगे। वे राजधानी लखनऊ में शाम 5.30 बजे से 6.45 बजे तक पीएम मोदी की मौजूदगी में होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड