Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।
- भारत
- 1 min read
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की ओर जा रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, भांडारेज के पास हुए इस हादसे में महिपाल सिंह (55), उनकी पत्नी गीता देवी (50) और उनके बेटे ललित (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ललित की पत्नी पूजा घायल हो गई और उसे दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें - Lungs: कैसे चेक करें कि आपके फेफड़े स्वस्थ हैं या नहीं?
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)