Rajasthan: उदयपुर के बापू बाजार में एक शोरूम में लगी भीषण आग

राजस्थान में उदयपुर के बापू बाजार इलाके में मंगलवार सुबह घड़ियों के एक शोरूम में भीषण आग लग गई जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fire in the cinema hall of Select Citywalk Mall
Rajasthan: उदयपुर के बापू बाजार में एक शोरूम में लगी भीषण आग | Image: PTI

राजस्थान में उदयपुर के बापू बाजार इलाके में मंगलवार सुबह घड़ियों के एक शोरूम में भीषण आग लग गई जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि देखते ही देखते आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई, जिससे मालिक का परिवार ऊपरी मंजिल पर फंस गया। पुलिस ने बताया कि बाजार के एक हिस्से को खाली करा लिया गया और फंसे हुए परिवार को बचा लिया गया।

पुलिस का कहना है कि..

पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में लोगों को हटाया गया। उसने बताया कि आग शोरूम वाली इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दूसरी मंजिल तक फैल गई। पुलिस के मुताबिक आपातकालीन बचाव दल को मालिक निकेश तक पहुंचने के लिए करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तीसरी मंजिल पर फंसे हुए थे।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस के मुताबिक दो पुलिसकर्मी मालिक के परिवार की मदद के लिए सीढ़ी से चढ़े। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बगल की इमारत से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

ये भी पढ़ें - 2025: पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, क्या होगा समय, भारत में दिखेगा या नहीं?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड