अपडेटेड 17 March 2025 at 18:39 IST
Surya Grahan: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, क्या होगा समय, भारत में दिखेगा या नहीं?
Surya Grahan 2025 Date and Timings: क्या आपको पता है कि 2025 में ग्रहण कब लगने वाला है। जानते हैं समय और तिथि...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Grahan 2025 Date and Timings: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दो खगोलीय घटनाएं होती हैं, जिनका प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। इस साल यानी 2025 में पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण मार्च महीने में चैत्र अमावस्या पर लगेगा। ऐसे में इस ग्रहण के दौरान सूर्य का 94% हिस्सा चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा। यही कारण है कि इसे पूरा ग्रहण नहीं बल्कि आंशिक सूर्य ग्रहण कहेंगे। हालांकि इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में पड़ने वाला है या नहीं, ये सवाल सबके मन में नहीं है। ऐसे में ये जानें कि इस साल सूर्य ग्रहण कब पड़ रहा है और उसका समय के बारे में भी जानेंगे।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और यह भारत में नजर आएगा या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
बता दें कि इस साल सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। अगर समय की बात करें तो यह समन्वित यूनिवर्सल टाइम (UTC) सुबह 8:50 से 12:43 दोपहर तक लगेगा। वहीं पूर्वी डेलाइट टाइम (EDT) 4:50 से 8:43 सुबह तक लगेगा। वहीं इस दिन शनिवार है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:20 पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 6:16 पर होगा।
यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
उत्तर पश्चिमी अफ्रीका के साथ-साथ यूरोप, उत्तरी रूस, उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग आदि में दिखाई देगा। इसके अलावा कनाडा, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क आदि में भी दिखाई देगा।
Advertisement
सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं?
बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक भी मान्य नहीं हैं। हालांकि इस दिन अमावस्या भी है और शनिवार भी ऐसे में लोग पितृ कार्य कर सकते हैं। बता दें कि इस दिन के अगले दिन ही चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 18:39 IST