Rajasthan: सड़क दुर्घटना में दंपति सहित 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 27 पर एक ट्रक और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में दंपति सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Rajasthan: सड़क दुर्घटना में दंपति सहित 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 27 पर एक ट्रक और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में दंपति सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कस्बाथाना के प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहन में डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा निवासी सवार थे, जो महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद प्रयागराज से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी चार पहिया वाहन को सामने से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि…

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसका अब तक पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - Mumbai: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोगों को बचाया गया

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड