Kapil Sharma: 'मुंबई को बॉम्बे मत कहो वरना...', कपिल शर्मा को राज ठाकरे की पार्टी MNS की चेतावनी, जानिए पूरा मामला

Kapil Sharma: MNS पार्टी के नेता अमेय खोपकर ने अपने एक्स पोस्ट में कपिल शर्मा के शो के उस हिस्से को दिखाया है, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने मुंबई को बॉम्बे कहकर पुकारा है।

Follow : Google News Icon  
Kapil Sharma
कपिल शर्मा को राज ठाकरे की पार्टी MNS की चेतावनी | Image: Ameya Khopkar/Kapil Sharma/X

 Kapil Sharma: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) हमेशा किसी न किसी बात और मुद्दे को लेकर चर्चा में बनी रहती है। खासकर के वह महाराष्ट्र की अस्मिता राज्य संबंधित मुद्दों पर लेकर चर्चा में दिखती रही है। इस बीच कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह 'मुंबई बनाम बॉम्बे' का है।

जी हां, कॉमेडियन कपिल शर्मा को राज ठाकरे की पार्टी MNS ने चेतावनी दी है। यह चेतावनी मुंबई के नाम को लेकर है। MNS ने कपिल शर्मा के शो में मुंबई नाम का गलत उच्चारण (मुंबई का पुराना नाम) करने पर चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में कई बार मुंबई को बॉम्बे कहा, जिसके बाद उन्हें यह चेतावनी दी गई है।


कपिल अपने शो में मुंबई को बॉम्बे ना कहे - अमेय खोपकर

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मनसे (MNS) के नेता अमेय खोपकर ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी है कि वह अपने शो में मुंबई को बॉम्बे ना कहे। उन्होंने कपिल पर यह आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा अपने शो में बार-बार बॉम्बे बोलते हैं जो शहर को अपमान करते है। वे मुंबई को बॉम्बे नहीं बोले। MNS पार्टी के नेता अमेय खोपकर ने कहा कि मैं कपिल शर्मा को चेतावनी देता हूं कि वह अपने शो में बॉम्बे ना कहें, मुंबई कहे।

मुंबई नाम का सम्मान रखने की अपील और चेतावनी दे रहें हैं। - अमेय खोपकर

MNS पार्टी के नेता अमेय खोपकर ने अपने एक्स पोस्ट में कपिल शर्मा के शो के उस हिस्से को दिखाया है, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने मुंबई को बॉम्बे कहकर पुकारा है। अमय ने अपने इस ट्विट में लिखा है - “मुंबई का नामकरण हुए 30 साल हो चुके हैं। बावजूद इसके कपिल शर्मा के शो में एंकर, सेलिब्रेटी गेस्ट, राज्यसभा सांसद मुंबई का जिक्र बॉम्बे के तौर पर करते हैं। कई हिंदी फिल्मों में भी लगातार मुंबई को बॉम्बे कहा जा रहा है।” 

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा है, " 1995 में राज्य सरकार और 1996 में केंद्र सरकार मुंबई को आधिकारिक नाम के तौर पर मंजूर कर चुकी है। चेन्नई, बंगलुरु, कोलकाता से भी पहले बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई रखा गया है। मुंबई नाम का सम्मान रखने की अपील और चेतावनी दे रहें हैं।"

ये भी पढ़ें - Pune: नेता के जन्मदिन पर निकले जुलूस में पसरा मातम, तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को कुचला, एक की मौत; 6 घायल

Advertisement
Published By :
Amit Dubey
पब्लिश्ड