अपडेटेड 21 June 2025 at 22:05 IST

भारत के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR, UP समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

लगभग आधे भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR और UP समेत देशभर में बारिश होगी, जाने किन शहरों में कब होगी बारिश।

Follow : Google News Icon  
Mumbai to witness light rainfall on Tuesday.
बारिश | Image: X

भारत में मानसून के फिर एक बार दस्तक देने के साथ ही मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के आधे हिस्से में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं कुछ इलाकों में स्थिति विकट हो सकती है।

दिल्ली- NCR समेत झारखंड में आज झमाझम बारिश देखने को मिली, मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियां भी सामने आकती है। इसके अलावा, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मौसम

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (India Meteorological Department) के अनुसार, आने वाले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, तूफान की आशंका भी जताई जा रही है, जो देर रात (21 जून) दिल्ली में मूसलधार बारिश ला सकता है। उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार हैं, खासकर कानपूर, लखनऊ और इलाहाबाद के इलाकों में, इन क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

चक्रवाती हवाएं और तूफान की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली, गुजरात और दक्षिण भारत में चक्रवाती हवाओं की वजह से तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई में भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 23 जून तक पूरे भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान, राज्यों में बारिश और तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए, यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट चेक करना और सुरक्षित रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव से पहले पटना में लगे लालू-तेजस्वी के विवादित पोस्टर

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 June 2025 at 22:05 IST