बंद नहीं हुआ प्रयागराज स्टेशन, अफवाहों पर न दें ध्यान! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- सभी 8 स्टेशनों पर दौड़ रही ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज स्टेशन बंद होने की खबरों को महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के सभी 8 स्टेशनों पर ट्रेनें दौड़ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Railway Minister Ashwini Vaishnaw launches several initiatives for Maha Kumbh devotees
बंद नहीं हुआ प्रयागराज स्टेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी | Image: X

Prayagraj Train Services: महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने और भारी भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन के व्यापक इंतजाम कम पड़ते नजर आ रहे हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की हैं। कई क्षेत्रों में व्यापक जाम और अन्य परेशानियों के बावजूद महाकुंभ नगर और वाराणसी में लोगों के पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी बीच खबर आई कि प्रयागराज स्टेशन को बंद कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन खबरों को खारिज किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रयागराज स्टेशन बंद होने की खबरों को महज अफवाह करार देते हुए सोमवार को कहा कि प्रयागराज के सभी आठ स्टेशनों से रेलगाड़ियों का परिचालन सुचारू और सुव्यवस्थित तरीके से हो रहा है। सोमवार को उन्होंने रेल भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को स्टेशन बंद होने की अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा,

‘‘कल प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र स्टेशन से देश के अलग-अलग स्थानों के लिए 330 रेलगाड़ियां रवाना हुईं। इन रेलगाड़ियों में कुल 12.5 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की।’’

प्रयागराज संगम स्टेशन हुआ बंद

वैष्णव महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले रेल भवन में बनाए वॉर रूम भी गए, ताकि स्टेशनों की निगरानी, रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की जा सके। स्टेशन बंद होने की अफवाहों के कारणों के बारे में बात करते हुए उत्तर मध्य रेलवे (जिसके अंतर्गत प्रयागराज मंडल आता है) के अधिकारियों ने कहा कि समान नाम वाले दो स्टेशन हैं - प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम।

एक रेलवे अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रयागराज जंक्शन मुख्य स्टेशन है जहां से सभी रेलगाड़ियां का परिचालन होता है जबकि मेला क्षेत्र के नजदीक प्रयागराज संगम एक छोटा स्टेशन है जहां दिन में केवल दो से तीन रेलगाड़ियां चलती हैं।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘भारी भीड़ के दौरान, हम इस स्टेशन को बंद कर देते हैं ताकि हर कोई प्रयागराज जंक्शन पर चला जाए क्योंकि यहां रेलगाड़ियों का परिचालन बहुत सीमित है जिससे भीड़ को संभालने में दिक्कत होती है। कल हमने इसे बंद कर दिया था, लेकिन कुछ नई वेबसाइट ने प्रयागराज जंक्शन को बंद बता दिया। लोगों ने प्रयागराज जंक्शन को प्रयागराज संगम समझ लिया।’’

अधिकारी के अनुसार संगम स्टेशन के बंद होने से रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार दोपहर तीन बजे तक प्रयागराज के सभी आठ स्टेशनों से 8.18 लाख लोगों को लेकर 191 रेलगाड़ियां देश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुईं।’’

Advertisement

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: अनिल विज को पार्टी हाईकमान ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब; हरियाणा CM और अध्यक्ष के खिलाफ दिया था बयान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड