'भारत नहीं कर सकता दुनिया का नेतृत्व...', कोलंबिया में अब ये क्या बोल गए राहुल गांधी? जानिए पूनावाला-कंगना समेत BJP नेताओं ने क्या-क्या कहा

राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। शहजाद पूनावाला, कंगना रनौत समेत बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल के बयानों पर पलटवार किया है और इसे देश के लिए खतरा बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shehzad Poonawalla-Rahul Gandhi-Kangana Ranaut
शहजाद पूनावाला-राहुल गांधी-कंगना रनौत | Image: ANI

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने बयान से देश में हलचल मचा दी है। उन्होंने ना सिर्फ भारत के लोकतंत्र पर निशाना साधा, बल्कि भारत के दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए।

राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। शहजाद पूनावाला, कंगना रनौत समेत बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल के बयानों पर पलटवार किया है और इसे देश के लिए खतरा बताया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ये तक कह दिया कि “मुझे नहीं लगता कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला मानता है। हम एक विशाल देश हैं, और हम साझेदारी में विश्वास करते हैं। हम इतने अहंकारी नहीं हैं कि यह मान लें कि हमें दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। यह विचार कि भारत को दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए, भारत खुद को इस तरह नहीं देखता। हो सकता है कि चीन खुद को इस तरह सोचता हो।”

कंगना रनौत का बयान

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा, "वो एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वो हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं। अगर वो कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, ईमानदार नहीं हैं, तो इन सब बातों से वो ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय नासमझ हैं।"

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना ने कहा कि गांधी की टिप्पणी न केवल सरकार पर हमला है, बल्कि आम नागरिकों का अपमान भी है। उन्होंने आगे कहा, "अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें अपमानजनक कहती हूं। वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं और देश भी उनसे शर्मिंदा है।"

शहजाद पूनावाला का बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी एक बार फिर LoP यानी दुष्प्रचार के नेता (Leader of Propaganda) -की तरह व्यवहार कर रहे हैं। विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। आखिरकार, वह भारतीय राज्य से लड़ना चाहते हैं। कभी अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं और अब यह।"

Advertisement

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी भारत विरोधी हैं। जो भारत और उसकी प्रगति से नफरत करता है, वह विदेशी धरती पर ऐसी बातें बोल सकता है कि भारत दुनिया का नेतृत्व नहीं कर सकता। गांधी-वाड्रा परिवार ने इसी मानसिकता के कारण भारत को गरीब रखा। जब वे देखते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक नेता और चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, तो राहुल गांधी ईर्ष्या और घृणा से भारत की प्रगति और उसके लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।"

रविशंकर प्रसाद का बयान

रविशंकर प्रसाद ने अपने बयान में कहा, "राहुल गांधी विदेश में हैं। बेहतर होता अगर विजयादशमी के अवसर पर वे देशवासियों को शुभकामनाएं देते। लेकिन इसके बजाय, वे भारत के खिलाफ बोलना पसंद करते हैं। राहुल गांधी को देश को बदनाम करने और देशवासियों को प्राप्त स्वतंत्रता पर सवाल उठाने की आदत हो गई है, और वह भी विदेशी धरती पर। वे लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर झूठे आरोप लगाते हैं, उन्हें बेशर्मी से गालियां देते हैं, और विदेश में दावा करते हैं कि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। राहुल गांधी की हर बात निराधार है। जब वे विदेश में होते हैं, तो कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। विदेश में रहते हुए, वे भारत का अपमान करते हैं। अगर वे ऐसा करते रहे, तो भारत की जनता उन्हें पूरी तरह से नकार देगी। वे न तो सीटें जीत पाएंगे और न ही जनता का विश्वास जीत पाएंगे। वे चीन की भी तारीफ करते हैं, चीन के प्रति उनका लगाव जगजाहिर है, और भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्हें विदेशी धरती से बिना किसी शर्म के भारत का अपमान करते देखना बेहद दुखद है। विजयादशमी के इस अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत और अधिक शक्तिशाली बने, और सभी आध्यात्मिक शक्तियां और देवता हमारे महान राष्ट्र को आशीर्वाद दें।"

ये भी पढ़ेंः राहुल के बयान पर फूटा BJP का गुस्सा, रविशंकर प्रसाद बोले- शर्म आनी चाहिए

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड