Mahakumbh की ओर कांग्रेस ने लगाई दौड़... अब राहुल-प्रियंका भी लगाएंगे प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी, तय हो गई तारीख

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ दौरे को लेकर जानकारी सामने आई है। राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारी महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Rahul Gandhi
राहुल गांधी प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे. | Image: Facebook

Rahul Gandhi Mahakumbh: कांग्रेस भव्य महाकुंभ से अब तक अछूती रही है। हालांकि जैसे जैसे महाकुंभ अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, कांग्रेस के नेताओं में त्रिवेणी संगम पर जाकर पवित्र स्नान करने की दौड़ लगने लगी है। पिछले तीन दिनों में डीके शिवकुमार, दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट जैसे नेताओं को महाकुंभ में देखा गया है। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी महाकुंभ जाने वाले हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित महाकुंभ दौरे को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को राहुल गांधी प्रयागराज महाकुंभ जाकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। उनके साथ वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी रहेंगी। बताया जा रहा है कि संसद सत्र के अवकाश पर कार्यक्रम बनाया गया है। राहुल और प्रियंका के अलावा कई और कांग्रेस के पदाधिकारी महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे।

कांग्रेस के कौन-कौन नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने गए

13 फरवरी को राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'महाकुंभ में पतित पावनी सलिला के पावन जल का आचमन और संगम तट पर त्रिवैणी घाट पर स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक महाकुंभ में संगम में स्नान किया। इस पवित्र अवसर पर देश-प्रदेश की प्रगति और खुशहाली की कामना करता हूं।'

12 फरवरी को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए देखा गया। कांग्रेस नेता ने 'X' पर खुद भी तस्वीरें साझा कीं और लिखा- 'माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने और अर्घ्य देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने इस अवसर पर मां गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।'

Advertisement

9 फरवरी को कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने परिवार के साथ महाकुंभ में जाकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। डीके शिवकुमार और उनके परिवार को संगम में पूजा अर्चना करते हुए देखा गया। शिवकुमार ने 'X' पर लिखा- 'हर हर महादेव! मैंने अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भाग लिया और त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। मैं महाकुंभ में भाग लेने का अवसर पाकर सचमुच बहुत प्रसन्न हूं, जो प्रत्येक 144 साल में एक बार आयोजित होता है।'

महाकुंभ में 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में दिनों दिन भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को दोपहर एक बजे तक करीब 55 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 13 फरवरी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 49 करोड़ से अधिक भक्त त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड