दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण, 15 विधायकों की लिस्ट तैयार!

Delhi: दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पीएम मोदी के भारत लौटते ही राजधानी में सरकार बनाने की कवायद तेज होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JP Nadda said arvind Kejriwal should apologize to people on the claim of poison in Yamuna
जेपी नड्डा | Image: PTI

Delhi News: दिल्ली में 27 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में मंत्रिमंडल की 19/20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है। विधायक दल की बैठक 17/18 फरवरी को हो सकता है।

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी के आज रात दिल्ली आते ही दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद होगी तेज। पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी। पीएम के लौटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर होगा फैसला। दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने होम वर्क करके रखा है। होम वर्क के आधार पर पीएम के साथ चर्चा कर लिया जाएगा फैसला। 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटें गए थे। उसमें से 9 नाम छांट कर मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जायेगा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कब बनेगी सरकार

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "जल्दी ही हमारे पर्यवेक्षक तय हो जाएंगे और उसके बाद 1-2 दिन में हमारी बैठक होगी और उसके बाद जल्द ही इसकी (मुख्यमंत्री की) जानकारी मिलेगी। 20 से पहले करना ही है। 17-18 के लगभग होना चाहिए।"

क्या दिल्ली को मिलेगी एक और महिला सीएम?

क्या दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिलेगी? भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद तेजी से ऐसी अटकलें लग रही हैं कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का ताज एक महिला को दिया जा सकता है। दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से इतना तय है कि दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से वापसी के बाद ही फाइनल होगा। हालांकि महिला मुख्यमंत्री की चर्चाओं ने दिल्ली में फिलहाल हलचल बढ़ाई हुई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में 10 से ज्यादा लोगों को गुवाहाटी पुलिस का समन, जांच जारी

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड