रेप आरोपी के साथ राहुल गांधी की तस्वीर वायरल, BJP हुई हमलावर; कहा- 'ये कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान'

MP News: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Is Rahul Gandhi Looking For a Safe Seat For 2024?
राहुल गांधी | Image: PTI

MP News: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राहुल गांधी जिसके साथ बैठे हुए हैं, वो कथित रूप से रेप पीड़ित बताया जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता ने इस पर हमलावर होते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा- 'यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान....? यह है राहुल गांधी की न्याय यात्रा की हकीकत....? दुष्कर्म , 420 का आरोपी करन मोरवाल राहुल गांधी के बग़ल में....? दिग्विजय सिंह के साथ...?'

उन्होंने आगे लिखा- 'तमाम गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस इसे दिखावटी तौर पर पार्टी से बाहर कर चुकी है। यह है कांग्रेस के नारी सम्मान की हकीकत....? देख लो "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" प्रियंका गांधी जी.... उस बहन पर यह फोटो देखकर क्या गुजरेगी जो न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। न्याय की दर-दर गुहार लगा रही है...?'

'राहुल गांधी ऐसी सीट से चुनाव लड़ें जहां...'

इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के कद के नेता को आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए जहां वह सीधे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दे सकें।

Advertisement

बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि यह तय करना कांग्रेस का विशेषाधिकार है कि वह किस सीट से किसे खड़ा करेगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि राहुल गांधी अप्रैल-मई में प्रस्तावित संसदीय चुनाव केरल में वायनाड से लड़ेंगे, जिसके बाद डी राजा ने यह टिप्पणी की है। राहुल अभी लोकसभा में वायनाड सीट का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। डी राजा की पत्नी और भाकपा नेता एनी राजा को वायनाड से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है।

राहुल को वायनाड से उम्मीदवार बनाने के कांग्रेस के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर राजा ने कहा, ‘‘एलडीएफ के तहत भाकपा को चुनाव में चार सीटें मिली हैं और वायनाड उनमें से एक है इसलिए हमने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दूसरी बात है कि यह किसी भी राजनीतिक दल का विशेषाधिकार है कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से किसे उम्मीदवार बनाए। इस मामले में यह कांग्रेस का विशेषाधिकार है।’’

Advertisement

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: 'किसकी हिम्मत है जो मुझे रोक पाए', उद्धव ठाकरे पर बरसे राज ठाकरे; दे दिया ये बड़ा बयान

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड