अपडेटेड 12 March 2024 at 23:17 IST

मानहानि मामले में सुनवाई कल, क्या तीसरी पेशी में पहुंचेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी?

Sultanpur News: राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

Follow : Google News Icon  
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi during a roadshow in Wayanad
राहुल गांधी | Image: PTI

Sultanpur News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मामले में कल यानी 12 मार्च को सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद BJP नेता विजय मिश्रा ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि जमानत के बाद ये राहुल गांधी की तीसरी पेशी होने वाली है। 

ये है पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने राहुल के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर कराया था। इसमें आरोप लगाया कि आठ मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री को हत्या का ‘‘अभियुक्त’’ कहा था।

शिकायतकर्ता ने गांधी की उस टिप्पणी का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ईमानदार और स्वच्छ राजनीति में विश्वास करने का दावा करने वाली भाजपा के अध्यक्ष हत्या के एक मामले में ‘‘आरोपी’’ हैं। जब गांधी ने यह टिप्पणी की तब शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

हालांकि, राहुल गांधी की टिप्पणी से लगभग चार साल पहले ही मुंबई की एक विशेष केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने वर्ष 2005 के एक फर्जी मुठभेड़ के मामले में शाह को बरी कर दिया था। इसके पहले संवाददाताओं से बातचीत में मंगलवार को भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने अमित शाह को ‘‘हत्यारा’’ कहा था, तमाम अपशब्द कहे थे, उसे लेकर हमने एक परिवाद दाखिल की थी।’’

Advertisement

उन्‍होंने कहा, ‘‘ भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष को हत्यारा कहा जाना अनुचित है। इससे हमें काफी ठेस पहुंची जिसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाया और हमने परिवाद दाखिल की।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘ न्यायालय ने कई बार उनको समन जारी किया। उन्होंने उसकी अनदेखी की और आज वह उसी मामले में संभवत: अदालत में पहुंच रहे हैं।’’

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों का ऐलान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 12 March 2024 at 19:35 IST